लाखों में कमाई, करोड़ों में खर्चा : शामली के रिटायर इंस्पेक्टर की यूपी में चर्चा, ऐसे खुल गई पोल

शामली के रिटायर इंस्पेक्टर की यूपी में चर्चा, ऐसे खुल गई पोल
UPT | शामली के रिटायर इंस्पेक्टर

Jul 22, 2024 15:14

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। संभल में तैनात रहे रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक...

Jul 22, 2024 15:14

Short Highlights
  • शामली के रिटायर इंस्पेक्टर  की खुली पोल 
  • लाखों में कमाई करोड़ों में की खर्चा
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
Shamli News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। संभल में तैनात रहे रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला 
मामला गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी सहदेव सिंह का है। जो उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त निरीक्षक रह चुके है उनके विरुद्ध यह गंभीर आरोप लगाया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि सिंह ने अपनी वैध आय से लगभग 46.53 प्रतिशत अधिक धन खर्च किया है। संभल में तैनात रहे रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की शुरुआत मार्च 2021 में हुई जब पुलिस उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने सिंह के खिलाफ जांच शुरू की। जांच अधिकारी मोहम्मद इश्तियाक ने पाया कि निर्धारित अवधि के दौरान सिंह की वैध आय 77,07,157 रुपये थी। उन्होंने इस अवधि के दौरान 1,12,93,733 रुपये खर्च किए, जो उनकी आय से कहीं अधिक है। सहदेव सिंह संभल जिले में क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें : सावन के पहले सोमवार पर मनकामेश्वर मंदिर में 501 लीटर दूध से ​अभिषेक, सीएम योगी ने की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने पुष्टि की है कि सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद सिविल लाइन के निरीक्षक कृष्ण अवतार की शिकायत पर की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 Sep 2024 02:00 PM

मुजफ्फरनगर 11 साल बाद भी नहीं भर पाया मुजफ्फरनगर दंगे का जख्म : 534 मुकदमे दर्ज हुए थे, सिर्फ दो में आया फैसला... जो गांव छोड़कर गए, वापस नहीं लौटे

7 सितंबर 2013 को नंगला मंदौड़ में पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर में भड़के सांप्रदायिक दंगे को आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस हिंसा में 60 से अधिक हत्याएं, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। और पढ़ें