शामली जिले के उमरपुर नांगल गांव ने हुई हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने ही रची थी। मामले का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल दहला देने वाला मामला : पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, जांच में खुली पोल
Jan 02, 2024 19:32
Jan 02, 2024 19:32
- शामली में पत्नी ने कर दी पति की हत्या
- अवैध संबंधों के विरोध में पति करता था पिटाई
- महिला के एक व्यक्ति से थे अवैध संबंध
प्रेम-प्रसंग में बाधक बनने पर करवा दी हत्या
जानकारी के मुताबिक इस्तकार की पत्नी ने एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करते हुए वह कई बार बीवी की पिटाई कर देता था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस्तकार की हत्या की साजिश रची। इसके लिए 1 लाख रुपये की सुपारी भी दी गई। फिर जकिया के प्रेमी अबरार ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर रस्सी से इस्तकार का गला घोंट दिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर कबूल लिया जुर्म
इस्तकार की हत्या की जांच कर रही पुलिस को उसकी बीवी जकिया पर शक हुआ। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक के मुताबिक सभी आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।
Also Read
7 Jul 2024 10:53 AM
कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में सहारनपुर के विकास के लिए अपने पहले कदम की घोषणा की है। उन्होंने यह बताया कि वे सरकारी संस्थाओं और स्थानीय जनता के साथ... और पढ़ें