68वीं माध्यमिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता : पहले दिन इंडियन स्टाइल में छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा

पहले दिन इंडियन स्टाइल में छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा
UPT | प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान अपनी बात रखते विधायक।

Sep 27, 2024 22:31

इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में तीन दिवसीय 68 वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसमें मेरठ और विंध्याचल मंडल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा।

Sep 27, 2024 22:31

Chandauli News : दीनदयाल नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय 68वीं
माध्यमिक विद्यालयीय प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन इंडियन स्टाइल तीरंदाजी प्रतियोगिता में
छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य पर निशाना साधा।

विंध्याचल मंडल के महावीर ने 678 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया 
इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में विंध्याचल मंडल के महावीर ने 678 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
वहीं, बालिका वर्ग में मेरठ की निधि ने 829 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में विंध्याचल मंडल
का दबदबा नजर आया, जहां महावीर के बाद वाराणसी मंडल के सर्वेश कुमार ने 667 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया,
जबकि विंध्याचल मंडल के ही विशाल कुमार ने 658 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-14 बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की निधि पहले स्थान पर रही 
अंडर-14 बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की निधि ने पहले स्थान पर रहते हुए 629 अंक प्राप्त किए। सहारनपुर मंडल की
मांशी ने 626 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं मेरठ की शिवांगी ने 610 अंक के साथ तीसरे स्थान पर अपनी
जगह बनाई। इस प्रकार, बालिका वर्ग में भी मेरठ मंडल का दबदबा देखने को मिला।

धनुष बाण चलाकर विधायक ने प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की 
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित
कर किया। उन्होंने धनुष बाण चलाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि धनुर्विद्या
का इतिहास भगवान राम के समय से जुड़ा हुआ है और तीर धनुष पहले युद्ध में प्रमुख शस्त्र थे। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित
किया कि वे इस विधा को जिंदा रखें और अपने जीवन के लक्ष्य बनाएं।

प्रतियोगिता में कुल 15 मंडलों के 197 खिलाड़ी भाग ले रहे 
इस अवसर पर एसडीएम अविनाश कुमार ने भी प्रतियोगिता के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल के
प्रति जनपद और आसपास के लोगों में उत्साह और जिज्ञासा बढ़ेगी। प्रतियोगिता में कुल 15 मंडलों के 197 खिलाड़ी भाग ले
रहे हैं। इस मौके पर डीआईओएस दलश्रृंगार यादव, प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह,
जनपदीय क्रीड़ा सचिव महेंद्र कुमार, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Also Read

निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता पर जोर, सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

27 Sep 2024 09:57 PM

वाराणसी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता पर जोर, सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित किया। और पढ़ें