गाजीपुर में दौड़ी साइकिल : अफजाल अंसारी पर जनता ने तीसरी बार जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार सांसद बनकर तोड़ा रिकार्ड

अफजाल अंसारी पर जनता ने तीसरी बार जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार सांसद बनकर तोड़ा रिकार्ड
UPT | अफजाल अंसारी

Jun 04, 2024 21:21

गाजीपुर की सियासत में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र में जीत का परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बीजेपी उम्मीदवार पारस नाथ राय को 124266 वोटों से हराया है।

Jun 04, 2024 21:21

Ghazipur Lok sabha Election Results 2024 : गंगा किनारे बसे इस जिले को लहुरीकाशी के नाम से भी पुकारा जाता है। लहुरीकाशी कहने का मतलब कि छोटी काशी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से महज 78 किलोमीटर दूर इस जिले का अपना एक इतिहास है। केंद्र से लेकर राज्य की सियासत में अपनी एक पकड़ है। गाजीपुर की सियासत में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र में जीत का परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बीजेपी उम्मीदवार पारस नाथ राय को 124266 वोटों से हराया है। सपा को कुल 537784 वोट मिले है। भाजपा उम्मीदवार पारसनाथ राय को 413518 वोट मिले। जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उमेश सिंह को 162088 वोट मिले हैं।

कौन हैं अफजाल अंसारी
अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा सीट से 2004 में सांसदी का चुनाव जीत चुके हैं। अंसारी ने अपने लगभग चार दशक के राजनीतिक करियर में तीन बार लोकसभा चुनाव और पांच बार विधानसभा जीत चुके हैं। अफजाल अंसारी साल- 1985 में पहली बार कम्युनिष्ट के टिकट पर मुहम्मदाबाद से चुनावी मैदान में उतरे। वे विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद 1989, 1991, 1993 और 1996 तक उनका जीत का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद साल- 2002 के विधानसभा चुनाव में उनका सामना भाजपा के कृष्णानंद राय से हुआ और चुनाव हार गए। अफजाल अंसारी सपा के टिकट पर अब तक तीन बार विधानसभा चुनाव और दो बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं। वर्ष 1993, 1996 और 2002 में विधानसभा चुनाव लड़े। जबकि वर्ष- 2004 और 2024 में लोकसभा चुनाव लड़े। इसके बाद वह वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी से पहली बार सांसद बने। हालांकि, वर्ष 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2019 में अफजाल अंसारी ने सपा-बसपा गठबंधन में बसपा से चुनाव लड़कर तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को हरा दिया था।

आपको बता दें, गाजीपुर वो लोकसभा सीट है, जहां जनता का मिजाज समय-समय पर बदलता रहा है। इस सीट पर कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई सांसद लगातार दो बार चुनाव जीता हो। लेकिन अफजाल अंसारी ने लगातार दो बार चुनाव जीतकर इस बार गाजीपुर के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। 

2024 चुनाव के नतीजे
सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बीजेपी उम्मीदवार पारस नाथ राय को 124266 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। अफजाल अंसारी को कुल 537784 वोट मिले, जबकि बीजेपी के पारस नाथ राय को 413518 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह को 162088 वोट मिले हैं।

गाजीपुर का जातिगत समीकरण   
गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 2.70 लाख हैं। दलित मतदाताओं की संख्या तकरीबन 4 लाख हैं। साढ़े 4 लाख के करीब यादव मतदाता हैं। वहीं ओबीसी मदताओं की संख्या 4 लाख के करीब हैं। 

2019 चुनाव के नतीजे
2019 के चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट पर मोदी लहर काम में नहीं आई थी। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने बीजेपी उम्मीदवार मनोज सिन्हा को हराया था। मनोज सिन्हा को 4,46,690 वोट मिले थे। जबकि सपा-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार अफजाल अंसारी को 566,082 वोट मिले थे। अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को 01 लाख 20 हजार वोटों के अंतर से हराया था। कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा को 19834 वोट मिले थे। कुल 11,07,497 वोट पड़े थे।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें