Varanasi News : जम्मू हमले में घायल दंपति सकुशल घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर हुए भावुक

जम्मू हमले में घायल दंपति सकुशल घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर हुए भावुक
UPT | विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी अतुल मिश्रा से हादसे की जानकारी लेते

Jun 12, 2024 01:09

जम्मू रियासी इलाके में आतंकी हमले में घायल वाराणसी के दंपत्ति भी है। जो शादी की पहली वर्षगाठ पर माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए 6 जून को घर से निकलें थे। जिनके सर एवं हाथ में चोट आई है। जो...

Jun 12, 2024 01:09

Varanasi News : जम्मू के रियासी में रविवार शाम को हुए आतंकी घटना में ड्राईवर को गोली लगने से बस खाई में गिर गई। जिसमें नौं लोगों की मौत हो गई। जबकि एवं 37 अन्य लोग घायल हुए थे। जिसमें वाराणसी के दंपत्ति शामिल है। जो शादी की पहली वर्षगाठ पर माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए 6 जून को घर से निकले थे। जिनके सर एवं हाथ में चोट आई है। जो सकुशल मंगलवार को घर पहुंच गए है। जिससे परिवार वालों ने राहत की सांस ली हैं।आतंकियों के हमले में घायल दंपती घर लौटने पर दोनों परिजनों से लिपटकर भावुक हो गए। उन्होंने परिजनों से खौफनाक मंजर के बारे में बताया।

एक के एक ऊपर एक गिरने लगे लोग
घायल अतुल ने हादसे को याद करते हुए बताया कि बड़ा खौफनाक मंजर था। बड़ी मुश्किल से हम लोगों की जान बची। उन्होंने बताया कि हमला होते ही दोनों रोने लगे। मैंने पत्नी को संभाला और सीट से उतर कर नीचे लेट गया। मेरे पीछे बैठी महिला हमारे ऊपर गिर गई। तब तक आतंकी लगातार गोलियां बरसा रहे थे। तभी ड्राइवर को गोली लगी। बस तेजी से खाई में जाने लगी। एक के ऊपर एक गिरने लगे। कुछ ही सेकेंड में बस 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। कई लोग बस से बाहर गिर गए। वहां चीख पुकार मच गई। मैं अपनी पत्नी को ढूढने लगा। मेरे हाथ में चोट लगी थी। काफी देर तक कोई नहीं आया। फिर सेना के जवान आए और सबका रेस्क्यू किया।

विधायक हाल जानने के लिए पहुंचे घर
वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के काल भैरव वार्ड स्थित हाथी गली के निवासी आतंकी हमले में घायल दंपत्ति अतुल मिश्रा एवं नेहा मंगलवार को घर वापसी हुई। जानकारी मिलते ही दोनों का हाल जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी उनके घर पहुंचे। घर पहुंच कर घायल अतुल मिश्रा से वहां घटित घटना के बारे में जाना। अतुल ने विस्तार से सारी घटना के बारे में बताया। 

रविवार को यात्री बस पर आतंकवादी हमला
जम्मू संभाग के रियासी इलाके में रविवार को यात्री बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें नौ यात्रियों को जान गवानी पड़ी थी तथा 37 अन्य घायल हुए थे। उन घायलों में हाथी गली निवासी अतुल मिश्रा व उनकी पत्नी नेहा मिश्रा भी थी। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर, दोनो के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई थी। आज दोनों के घर वापसी पर पूरा परिवार हर्षित रहा ।

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें