चंदौली न्यूज़ : केंद्रीय मंत्री ने यूपीसीडा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, जानिये कहां-क्या मिलेगा 

केंद्रीय मंत्री ने यूपीसीडा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, जानिये कहां-क्या मिलेगा 
UPT | Cabinet Minister Dr. Mahendra Nath Pandey

Mar 03, 2024 12:34

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने यूपीसीडा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने...

Mar 03, 2024 12:34

Short Highlights
  • यहां सड़क-नाली भी नहीं थी : अध्यक्ष
  • प्रदेश का मॉडल बनेगा औद्योगिक क्षेत्र : देव भट्टाचार्य
Chandauli News : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने यूपीसीडा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने फेज-1 और फेज-2 में कंक्रीट की सड़क 1282.74 लाख और 505 लाख रुपये , औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में आर.सी.सी नाली 422.30 लाख, दोनों फेज में ले-आउट गाइड मैप, साइनएज लेन बोर्ड 170.58 लाख, औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार का कार्य 40.23 लाख, फेज 1 और फेज 2 में सार्वजनिक शौचालय 18.67 लाख, पावर हाउस में लगे 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर आदि का लोकार्पण किया।

यहां सड़क-नाली भी नहीं थी : अध्यक्ष
 इस अवसर पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में जब दूसरी सरकार थी, तब रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की हालत इतनी खराब थी कि उद्यमी चंदौली से पलायन कर रहे थे, यहां न सड़क थी और न नाली थी। तब डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय चन्दौली के सांसद बन कर आए और उन्होंने यहां की स्थिति देख कर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के उद्यमियों से वादा किया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो इस औद्योगिक क्षेत्र को वे प्रदेश का एक मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बना देंगे।

प्रदेश का मॉडल बनेगा औद्योगिक क्षेत्र
यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक आर के चौहान और अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। देव भट्टाचार्य ने कहा कि इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के द्वारा किये गए अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि उनके द्वारा पूर्व में स्वीकृत किये गये कार्यो के अतिरिक्त 67 करोड़ का एक और स्वीकृति दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। जिसमें फेज-2 में 7 किलोमीटर आर.सी.सी नाली और फेज-1 में 8 किलोमीटर आर.सी.सी नाली तथा सड़क के दोनों तरफ 2-2 मीटर पेवर ब्लॉक, दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में पार्को का बाउंड्रीवाल और सुंदरीकरण, दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा, सेंट्रल कंट्रोल कमांड के साथ, दोनों औद्योगिक क्षेत्रों के चौराहों का सौंदियकरण, नेक्सटिंग हट, बस शेल्टर, फेज-1 में एन्ट्री गेट और ट्रक पार्किंग आदि तमाम कार्य है। जिससे दोनों औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश का एक मॉडल बनेगा।

ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के महामंत्री सतीश गुप्ता, सचिव अजय राय, कोषाध्यक्ष पंकज बिजलानी, राकेश जायसवाल, जग्गनाथ, वैभव वर्मा, हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें