Chandauli News : गांव में घुसा तेंदुआ, बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में फैली दहशत

गांव में घुसा तेंदुआ, बछड़े का किया शिकार, ग्रामीणों में फैली दहशत
UPT | तेंदुए के हमले का शिकार बछड़ा

Mar 18, 2024 18:23

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा कला गांव में एक तेंदुआ कहीं से भटक कर आ पहुंचा। तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया…

Mar 18, 2024 18:23

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा कला गांव में एक तेंदुआ कहीं से भटक कर आ पहुंचा। तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया, जिससे  ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दे दिया। कुंडा कला गांव में सोमवार की अलसुबह एक व्यक्ति का एक वर्ष का गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। परिवार वालों की सुबह नींद खुलने पर देखा कि बछड़ा मरा हुआ है और उसे कई जगह से नोचा गया है। ग्रामीणों ने मृतक गाय के बच्चे के शरीर पर और वहीं आस पास जमीन पर तेंदुए के पैरों के निशान देखा तो दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मुगलसराय पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक व्यक्ति ने तेंदुए को टहलते देखा था। जब इस बारे में उसने ग्रामीणों को बताया तो उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि कुंडा कला गांव से एक व्यक्ति द्वारा गांव में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि एक एक वर्ष का गाय के बच्चे को तेंदुए ने मार दिया है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। वहीं मौके पर पशु डॉक्टर से पी एम करवाया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच कर तेंदुए की तलाश में जुट गई।

Also Read

बोले-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगा रहा...

8 Jul 2024 02:51 AM

वाराणसी वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश ने कसा तंज : बोले-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगा रहा...

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार सांसद चुने जाने पर जापान के साथ केंद्र सरकार का समझौता हुआ था। इसके तहत वाराणसी का विकास जापानी शहर क्योटो की तर्ज पर करने का प्लान था। हालांकि उस पर आगे कोई बात नहीं बढ़ सकी है। और पढ़ें