शहादत दिवस : वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के पैंटन टैंकों को ध्वस्त कर भारत को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी

वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के पैंटन टैंकों को ध्वस्त कर भारत को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी
UPT | वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देते लोग।

Sep 10, 2024 22:11

अल्पसंख्यक कांग्रेस के तत्वावधान में दीनदयाल नगर के कसाब महाल चौराहे पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Sep 10, 2024 22:11

Chandauli New : अल्पसंख्यक कांग्रेस के तत्वावधान में दीनदयाल नगर के कसाब महाल चौराहे पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संयोजक, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ और प्रदेश सचिव मोहम्मद आफताब ने कसाब महाल चौराहे पर स्थित पार्क में अब्दुल हमीद का स्मारक बनाने और पार्क व चौराहे का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की।

गोष्ठी के दौरान, प्रदेश सचिव एवं सभासद मोहम्मद आफताब ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के अजेय समझे जाने वाले पैंटन टैंकों को ध्वस्त कर देश को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। उनकी वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने बताया कि कसाब महाल चौराहे और पार्क का नाम वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का प्रस्ताव नगरपालिका बोर्ड की बैठक में दिया गया है।

वीर अब्दुल हमीद की बहादुरी पर गर्व
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि 1965 के युद्ध में अब्दुल हमीद ने अपराजेय पैंटन टैंक को ध्वस्त कर अपनी जान की कुर्बानी दी थी। यह साहस और पराक्रम अमेरिका के लिए आज भी एक पहेली है। अमेरिका ने उस टैंक की दोबारा समीक्षा की थी ताकि यह समझा जा सके कि एक साधारण सी दिखने वाली रिकायलेस गन से टैंक कैसे नष्ट किया गया था।

वीरता सम्मान और डाक टिकट जारी
कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह, और अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव असद इकबाल ने संयुक्त बयान में कहा कि वीर अब्दुल हमीद को मरणोपरांत देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, वर्ष 2000 में भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था।

इस आयोजन में दयाराम पटेल, संगीता सिंह, मतिउल्लाह कुरैशी, नेहाल अख्तर, असद इकबाल, ईश्तियाक अहमद, अनवर सादात, तारिक अब्बास, मोहम्मद इकराम, नेसार शाह, ताहिर वारसी और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मतिउल्लाह कुरैशी ने की और संचालन अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दानिश परवेज ने किया। कार्यक्रम का समापन शाहिद तौसीफ द्वारा किया गया। 

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें