Chandauli News : कटे वृक्षों को श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक संस्था ‘पिता’ ने निकाली पदयात्रा 

कटे वृक्षों को श्रद्धांजलि देने के लिए सामाजिक संस्था ‘पिता’ ने निकाली पदयात्रा 
UPT | पदयात्रा निकालते पिता संस्था के सदस्य।

Jul 08, 2024 21:04

पंडित दीनदयाल उपाध्याय में सामाजिक संस्था पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली (पिता ) द्वारा सोमवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क से पड़ाव तक पदयात्रा निकाली गई।

Jul 08, 2024 21:04

Chandauli News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय में सामाजिक संस्था पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली (पिता ) द्वारा सोमवार को नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क से पड़ाव तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधरोपण  के लिए प्रेरित करना, पेड़ों की देखभाल और समय से रखरखाव करना था। ग्रीन हाउस क्लब के सदस्य डॉ. उमेश चंद ने पिता टीम को पौधा सौंपकर पदयात्रा के लिए रवाना किया।

संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने कहा कि मुगलसराय से पड़ाव तक रोड निर्माण के दौरान वृक्ष काटे गए हैं। उन वृक्षों की याद में भी आज यह पदयात्रा निकाली गई है। साथ ही जितने वृक्ष काटे गए हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि कहीं उचित स्थान पर उससे दोगुना वृक्ष लगाएं और उनका रखरखाव किया जाए वहीं काटे गए वृक्षों की याद में संस्थान ने आज पड़ाव स्थित गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र, अध्यक्ष सतनाम सिंह, रीना सिंह, चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, शहर के नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें