Varanasi News : बलुआ घाट हादसे के बाद कांग्रेस का कैंडल मार्च, मृतक परिवार को 50 लाख की सहायता की मांग

बलुआ घाट हादसे के बाद कांग्रेस का कैंडल मार्च, मृतक परिवार को 50 लाख की सहायता की मांग
UPT | कांग्रेस कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देते हुए

Sep 13, 2024 22:47

गुरुवार को रामनगर बलुआ घाट पर नवनिर्मित गुंबद के गिर जाने से एक मजदूर मेवा लाल की दुखद मृत्यु होने पर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में शास्त्री चौक से कैंडल मार्च निकालकर बलुवा घाट पहुंचें।

Sep 13, 2024 22:47

Varanasi News : गुरुवार को वाराणसी के रामनगर बलुआ घाट पर नवनिर्मित गुंबद के गिरने से मजदूर मेवा लाल की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक से कैंडल मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। कैंडल मार्च बलुआ घाट पहुंचकर वहीं पर पुष्प अर्पित किए गए और मेवा लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना स्थल पर जाकर मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। राघवेंद्र चौबे ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि गुंबद गिरने की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। यह घटना भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का परिणाम है, जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। 

सरकार को घेरा
चौबे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर लूट, खसोट और कमीशनखोरी का आरोप लगाया, जिसके कारण आम जनता को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को शीघ्र 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 

 ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख कांग्रेस नेता ओमप्रकाश ओझा, सपा नेत्री पूजा यादव, वकील अंसारी, राजेंद्र गुप्ता, डॉ. मुनीर, रोहित दुबे, प्रमोद वर्मा, अरविंद कुमार, रंजना गुप्ता, गुरु प्रसाद, सुरेश बघेल, भगवती श्रीवास्तव, सुजात खान, और राजेंद्र मिश्र उपस्थित थे। 

Also Read

50 गांवों का संपर्क कटा, सोनभद्र-मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित

18 Sep 2024 12:42 AM

चंदौली पूर्वांचल में बाढ़ का कहर : 50 गांवों का संपर्क कटा, सोनभद्र-मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, नौ जिलों में जनजीवन प्रभावित

पूर्वांचल के नौ जिलों में बाढ़ और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। गंगा, गोमती, सरयू, कनहर और कर्मनाशा नदियों में आई बाढ़ से गाजीपुर, मऊ, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित कई जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है। और पढ़ें