Varanasi News : कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय ने कहा बिगड़ गई कानून व्यवस्था, जानें क्या लगाए नारे...

कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय ने कहा बिगड़ गई कानून व्यवस्था, जानें क्या लगाए नारे...
UPT | ई-रिक्शा चालक संगठन को समर्थन देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

Sep 19, 2024 17:16

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर संदीप कुमार गुप्ता को...

Sep 19, 2024 17:16

Varanasi News : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शास्त्री घाट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर एडिशनल कमिश्नर संदीप कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के साथ महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने ज्ञापन सौंपा। 

कानून व्यवस्था ध्वस्त-योगी सरकार मस्त 
वाराणसी के शास्त्री घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे ई-रिक्शा चालकों के धरने में शामिल हुए और उनका समर्थन किया। उसके बाद उनकी समस्याओं को भी सुना। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लोगों ने पुलिस का उत्पीड़न नहीं सहेंगे, फर्जी एनकाउंटर बंद करो और कानून व्यवस्था ध्वस्त- योगी सरकार मस्त जैसे नारे लगाए। इसके बाद शास्त्री घाट से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। 

15 दिनों से धरना दे रहे हैं ई-रिक्शा चालक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, हमारे शहर के ई-रिक्शा चालकों का जिस प्रकार से शोषण हो रहा है, उसके खिलाफ हमने मोर्चा खोला है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के पेट पर लात मारने का काम करती है। हमारे ई रिक्शा चालक साथी पिछले 15 दिनों से धरना दे रहे हैं। उनका साथ देने वाला कोई नहीं है। आज हम उनके साथ यहां पर कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए पहुंचे हैं। जिस प्रकार की कानून व्यवस्था आज प्रदेश में हो गई है, उसे लेकर हम बीजेपी वालों से जवाब भी मांगते हैं।

अजय राय ने किया पलटवार
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गये बयान के बाद बीजेपी नेताओं के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जननायक नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां बीजेपी वाले कर रहे हैं। उनको कभी कोई आतंकवादी कह रहा तो कभी कोई उनकी जीभ काटने की बात कर रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। तमाम ऐसे भाजपा के नेता हैं, जिनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसीलिए वे आज हमारे नेता के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी मिलने को लेकर अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता को भड़काने का काम करती है। अगर वन नेशन वन इलेक्शन संभव है तो अभी हाल में ही चार राज्यों में से दो में ही इलेक्शन क्यों हुआ। यह चाहते ही नहीं हैं कि देश प्रगति की ओर बढ़े। यह सिर्फ और सिर्फ प्रगति के नाम पर जनता को भटकाने का काम करते हैं।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें