लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी में शामिल होने पर अजय राय ने चुप्पी तोड़ी, बोले बनारस से रचा जाएगा...

बीजेपी में शामिल होने पर अजय राय ने चुप्पी तोड़ी, बोले बनारस से रचा जाएगा...
UPT | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Apr 09, 2024 18:43

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बाद अजय राय ने चुप्पी तोड़ी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के...

Apr 09, 2024 18:43

Varanasi news : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाराणसी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बाद अजय राय ने चुप्पी तोड़ी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आलाकमान ने मोदी के खिलाफ तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने से खफा चल रहे थे। जबकि बताया जा रहा है कि अजय राय बलिया से चुनाव लड़ना चाहते थे।

कांग्रेस ने प्यार और सम्मान दिया
पूरे मामले ने अजय राय ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही दुष्प्रचार कर रही है। हम लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक एवं सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती रहती है। हम लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो जीवनभर कार्य करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो सम्मान, प्यार हम लोगों को मिला, उनका कर्ज जीवनभर नहीं भूल सकेंगे।

लड़ाई चौकस होगी
अजय राय ने काशीवासियों से कहा कि पहले भी कह चुका हूं कि लड़ाई चौकस होगी। लड़ाई चौकस होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी डरी एवं परेशान है कि 2024 में क्या होने जा रहा है। 2024 में बनारस के अंदर जो संदेश देश में जा रहा है। बनारस में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर वही होने जा रहा है, जो एक बार काशी के लाल ने पूरे देश में किया था।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें