Varanasi News : गंगा और सरयू में पर्यटकों को लुभाएगा कटरमैन, अयोध्या के लिए हुआ रवाना

गंगा और सरयू में पर्यटकों को लुभाएगा कटरमैन, अयोध्या के लिए हुआ रवाना
Uttar Pradesh Times | इलेक्ट्रिक क्रूज अयोध्या हुआ रवाना

Jan 09, 2024 12:57

धार्मिक नगरी काशी और अयोध्या आज भारत की एक अलग पहचान की दास्तां पूरे विश्व में लिख रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अब 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। बहुत जल्द ही गंगा और सरयू में इलेक्ट्रिक क्रूज कटरमैन पर्यटकों को लुभाएगा। इसकी जानकारी वाराणसी के जिला प्रशासन द्वारा साझा की गई।

Jan 09, 2024 12:57

Short Highlights
  • कटरमैन क्रूज की कीमत 16 करोड़ रुपए है
  • वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से साझा की गई जानकारी 
Varanasi News : धार्मिक नगरी काशी और अयोध्या आज भारत की एक अलग पहचान की दास्तां पूरे विश्व में लिख रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद अब 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। बहुत जल्द ही गंगा और सरयू में इलेक्ट्रिक क्रूज कटरमैन पर्यटकों को लुभाएगा। इसकी जानकारी वाराणसी के जिला प्रशासन द्वारा साझा की गई। भारत के पोर्ट, शिपिंग, वॉटरवेज एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कोलकाता में इनलैंड वॉटर डेवलपमेंट काउंसिल (आईडब्ल्यूडीसी) की पहली बैठक संपन्न हुई। बनारस एवं अयोध्या के लिए दो इलेक्ट्रिक संचालित क्रूज व्हीकल कटमरैन को उन्होंने रवाना किया। अयोध्या के लिए रवाना किया गया कटमरैन 22 जनवरी के पहले पहुंच जाएगा।

मंत्री ने बताई खासियत
अयोध्या भेजे गए कटरमैन क्रूज की उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने खासियत बताई। उन्होंने बताया कि इस कटमरैन में 75 से 100 लोगों के बैठने की क्षमता है। एक कटमरैन की कीमत लगभग 16 करोड रुपए है। परिवहन मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य में मिलाकर कुल 111 इनलैंड वॉटर वेज हैं। जिनमें से 11 यूपी में हैं। भीड़ भाड़ वाले शहरों में ये एक अच्छी पहल होगी। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही इसके जरिए गंगा और सरयू नदी में पर्यटकों को लुभाया जाएगा। अब पर्यटक इसमें सवार होकर दूर तक गंगा और सरयू की सैर कर पाएंगे।

किसानों को होगा फायदा
इनलैंड वॉटरवेज के विकास से एक तरफ जहां प्रदूषण की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं भारतीय नदियों के किनारे बड़ी आबादी को सुकून भी महसूस होगा। नदियों के किनारे रहने वाले किसानों की संख्या के चलते उनको खासा फायदा होगा। उनके उत्पादों को कम खर्च और कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाएगा। जिसके लिए पानी में दौड़ने वाला यह क्रूज सड़क पर चलने वाले वाहनों से पहले गंतव्य तक पहुंच जाएगा। इससे किसानों को ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। वे नदी किनारे से ही अपनी फसल को क्रूज के सहारे मंडी तक पहुंचाएंगे।

Also Read

छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन मिला, केयरटेकर पर मामला दर्ज

4 Oct 2024 11:06 PM

वाराणसी करोड़ों के पटाखों का भंडार जब्त : छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन मिला, केयरटेकर पर मामला दर्ज

वाराणसी पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के सराय मुगल रमईपट्टी स्थित हिंदुस्तान फायरवर्क्स के गोदाम पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये के अवैध पटाखों का भंडार जब्त किया गया। इस छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाया गया। और पढ़ें