भेलूपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दिल्ली निवासी 20 साल के साहिल मलिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात है कि होटल के जिस कमरे में युवक ने आत्महत्या की, उसी में उसकी मां भी थी। लोगों ने...
Varanasi News : दिल्ली के युवक ने मां को दी नींद की गोली, फिर उठाया खौफनाक कदम, जानें क्यों...
Sep 11, 2024 15:59
Sep 11, 2024 15:59
ये है पूरा मामला
होटल के संचालक ने बताया कि युवक और उसकी मां मंगलवार की रात लगभग 1:00 बजे होटल में पहुंची थी। साहिल मलिक दिल्ली से आया था और उसे अपनी मां के साथ बरेली जाना था। होटल संचालक से बताया कि सुबह 6:00 बजे जब उसकी मां की नींद खुली तो वह दौड़ते हुए नीचे रिसेप्शन पर पहुंची। इसके बाद वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। सिर्फ इशारे से बता रही थी। रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि जब वह ऊपर जाकर देखा तो युवक पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से झूल रहा था। 204 नंबर कमरा बुक किया गया था, जिसमें साहिल मलिक और उसकी मां ठहरी हुई थी। होटल संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साहिल मलिक दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, युवक कर्ज से परेशान था।
क्या कहती है पुलिस
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि दिल्ली के करोलबाग थाने के पास ज्वैलरी की दुकान थी। वहां उसने 40-50 लाख रुपये अलग अलग व्यक्ति से कर्ज लिया था। दो दिन पहले वहां से वाराणसी पहुंचा।
Also Read
19 Sep 2024 01:03 PM
वाराणसी के हरहुआ के पास गुरुवार को भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें सांसद बाल-बाल बच गए। हादसे में वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में... और पढ़ें