Ghazipur News : भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान, जिले में 10 हजार से अधिक लोग जुड़े...

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान, जिले में 10 हजार से अधिक लोग जुड़े...
UPT | बीजेपी कार्यालय पर मीडियाकर्मियों से बात करते जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी।

Sep 04, 2024 18:49

जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 2 सितम्बर की सायंकाल से प्रारम्भ सदस्यता अभियान में 3 सितंबर की शाम तक जिले में लगभग 10 हजार से ज्यादा महिला, पुरुष ऑनलाइन सदस्य बन चुके हैं। इस महाअभियान की शुरुआत ...

Sep 04, 2024 18:49

Ghazipur News : भारतीय जनता पार्टी के संगठन वर्ष के तहत व्यापक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑनलाइन सदस्यता अभियान में 8800 002024 पर मिस्ड कॉल करके लोग भाजपा में अपनी आस्था, विश्वास व्यक्त करते हुए लगातार सदस्य बन रहे हैं। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कही। 

ये है पूरा कार्यक्रम
जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 2 सितम्बर की सायंकाल से प्रारम्भ सदस्यता अभियान में 3 सितंबर की शाम तक जिले में लगभग 10 हजार से ज्यादा महिला, पुरुष ऑनलाइन सदस्य बन चुके हैं। इस महाअभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्य बना कर किया था। 3 सितंबर की शाम तक उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक पार्टी सदस्य बन चुके हैं। सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर अपनी मजबूत और व्यापक तैयारी करते हुए प्रत्येक स्तर पर संगठन कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण की सदस्यता 2 से 25 सितंबर तक, दूसरे चरण की सदस्यता एक से 15 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। जबकि तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगी। 

हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य
डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन ने निर्धारित किया है। एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बनाया जा सकता है। जबकि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। डॉक्टर त्रिवेदी ने बताया कि 11 से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान तथा 12 सितंबर से प्रदेश पदाधिकारी पार्टी के मोर्चा कार्यकर्ता विशेष संपर्क करेंगे। पार्टी प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाते हुए सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्ग जातीय समूहों के बीच विशिष्ट संपर्क किया जाएगा। सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8860147147 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह आदि उपस्थित थे।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें