गाजीपुर में वन महोत्सव सप्ताह : स्वास्थ्य कर्मियों ने 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वास्थ्य कर्मियों ने 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
UPT | नपा अध्यक्ष को आम का पौधा गिफ्ट करते सीएमओ।

Jul 04, 2024 18:12

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जीव-जंतुओं को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह इस बात की याद दिलाता है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और ...

Jul 04, 2024 18:12

Ghazipur News : पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने उन्हें आम के पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। 

बताया गया कि वन महोत्सव सप्ताह में लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जीव-जंतुओं को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह इस बात की याद दिलाता है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई रोकनी चाहिए। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों को भी आगे आना चाहिए।

वनों की महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का आम लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करना होगा। सिर्फ बंद कमरे में सेमिनार करने से कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के लिए बड़े पैमाने पर इनकी कटाई की जा रही है। पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जनपद में 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य  
जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द चौहान ने बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 40 लाख पौधारोपण लक्षित है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10000 पौधे लगाया जाना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं की सहभागिता आवश्यक है। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये हुए अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को उनका निर्धारित लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का संचालन  जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया। मौके पर डीआईओ डा.सुजीत मिश्रा, डीजीएम अरविन्द कुमार यादव,बीपीएम मनीष कुमार,प्रतिभा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Also Read

छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन मिला, केयरटेकर पर मामला दर्ज

4 Oct 2024 11:06 PM

वाराणसी करोड़ों के पटाखों का भंडार जब्त : छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन मिला, केयरटेकर पर मामला दर्ज

वाराणसी पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र के सराय मुगल रमईपट्टी स्थित हिंदुस्तान फायरवर्क्स के गोदाम पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये के अवैध पटाखों का भंडार जब्त किया गया। इस छापेमारी के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाया गया। और पढ़ें