Ghazipur News : अय्याशी के लिए कर दी पति की हत्या, प्रेमी ने किया सहयोग, पढ़िये दिलचस्प खबर...

अय्याशी के लिए कर दी पति की हत्या, प्रेमी ने किया सहयोग, पढ़िये दिलचस्प खबर...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी।

Jun 08, 2024 17:55

गाजीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में दो जून को एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया...

Jun 08, 2024 17:55

Ghazipur News : गाजीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में दो जून को एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया है। 

हत्या की वजह आशिकी या मजबूरी
एसपी के मुताबिक, पूछताछ में मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि वह अभिषेक कुमार से प्यार करती थी। वह उसी के साथ रहना चाहती थी। इसके अतिरिक्त उसने समूह से लाखों रुपये उधार लिए थे, जिसे वह चुकाना नहीं चाहती थी। उसके प्रेमी ने उसे बताया कि यदि पति या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो समूह को पैसा वापस नहीं करना पड़ता है। इसलिए दोनों ने मिलकर मृतक डबलू राम की हत्या की योजना बनायी। जिससे समूह का लिया हुआ पैसा भी नहीं जमा करना पड़ेगा और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकेगी। योजना अनुसार 2 जून की रात्रि में दोनों ने मिलकर मृतक डबलू राम की बघारी (चाकू) से हत्या कर चाकू को झाड़ी में छुपा दिया था। 

क्या कहती है पुलिस
पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह ने बताया कि दो जून को थाना कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम सिउरा बहादुरगंज में डबलू राम की हत्या हुई थी इस मामले की जांच कर रही पुलिस को मृतक डबलू राम की पत्नी पर शक हुआ। पुलिस ने जब डबलू की पत्नी 30 साल की ऊषा देवी उर्फ तारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला आईने की तरह साफ हो गया। उसके बाद पुलिस ने सिउरा बहादुरगंज के ईंट भठ्ठे से एक और आरोपी 22 वर्ष के अभिषेक कुमार को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक बघारी (चाकू) बरामद किया गया है। 

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें