Ghazipur News : वार्ड मेंबर के उपचुनाव में सपा कांग्रेस आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह का किया समर्थन

वार्ड मेंबर के उपचुनाव में सपा कांग्रेस आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह का किया समर्थन
UPT | वार्ड मेंबर का पर्चा भरती पिंकी सिंह

Jun 23, 2024 02:06

नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा-कांग्रेस अब आमने सामने होगी।

Jun 23, 2024 02:06

Ghazipur News : नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा-कांग्रेस अब आमने सामने होगी। सपा से नफीस बेगम तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से सभासद रहे स्व०अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह चुनावी मैदान में रहेंगी।

पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा
दरअसल रायगंज वार्ड के सभासद स्व.अभय सिंह के आकष्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। रायगंज की खाली सीट पर बीजेपी ने सभासद स्व० अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इस क्रम में आज पिंकी सिंह प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।

निर्वाचन आयोग के घोषणा के बाद हो रहा है उपचुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में नगर निकाय के खाली सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। जिसके तहत नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड की खाली सीट पर चुनाव कराने की तिथि 8 जुलाई है। बीजेपी प्रत्याशी पिंकी सिंह ने नामांकन किया है, तो वहीं लोकसभा में एक साथ चुनाव लड़ी सपा और कांग्रेस नगर निकाय के इस उप चुनाव में आमने सामने चुनावी मैदान में है।

Also Read

अब पर्यटकों को ठहरने में होगी आसानी, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

5 Jul 2024 09:04 PM

वाराणसी काशी में बनेंगे 11 फाइव स्टार होटल : अब पर्यटकों को ठहरने में होगी आसानी, लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

काशी, जो अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब अपने पर्यटन ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है... और पढ़ें