मिशन शक्ति कार्यक्रम के विशेष अभियान फेज-05 के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के अवसर पर तीन से 11 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण गतिविधि आयोजित की गई...
गाजीपुर : एक दिन की डीएम बनी प्रियंका, संभाला कार्यभाल, जनता की समस्याएं सुनीं
Oct 07, 2024 20:05
Oct 07, 2024 20:05
Ghazipur News : मिशन शक्ति कार्यक्रम के विशेष अभियान फेज-05 के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के अवसर पर तीन से 11 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण गतिविधि आयोजित की गई। सोमवार को एक दिन की जिलाधिकारी थीम के अंतर्गत जनपद की मेधावी कक्षा 10 की छात्रा प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिवप्रसाद कुशवाहा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
डीएम प्रियंका ने सुनीं लोगों की समस्याएं
एक दिन की डीएम प्रियंका ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इस अवसर पर कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसके तहत जिले की मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन कर उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आर्यका अखौरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी को यह बताना हैं कि वे शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर जाकर समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ता है और आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। इसलिए उन्हें बिना भेदभाव के शिक्षित करने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
एक दिन की डीएम को किया सम्मानित
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी उप जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रियंका कुशवाहा को पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जो न केवल उनके लिए बल्कि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना।
Also Read
7 Oct 2024 10:55 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराये जा रहे स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और पढ़ें