पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। ग्रामसभा चौकिया के बूथ संख्या 130 पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके...
Ghazipur News : अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Sep 25, 2024 15:22
Sep 25, 2024 15:22
Ghazipur News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई। ग्रामसभा चौकिया के बूथ संख्या 130 पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके जयंती मनाई।
महान समाज सुधारक थे पं. दीनदयाल
राज्यसभा सांसद ने कहा कि 25 सितम्बर को अंत्योदय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उस दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती होती है। उनके विचारों से समाज को जागरूक कराने के उद्देश्य से अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है "अंतिम व्यक्ति का उदय", अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान समाज सुधारक, भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के नेता थे। उपाध्याय जी ने हिंदुत्व पुनरुत्थान के आदर्शों को फैलाने के लिए 1940 के दशक में मासिक प्रकाशन राष्ट्र धर्म शुरू किया। राज्यसभा सांसद ने चौकियां, मिश्रवालिया, पंचवटियां, मुड़रभा एवं पिहरही गावों में लोगों से जनसंपर्क करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। राज्यसभा सांसद ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में एक बूथ पर सौ सदस्य बनाकर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ये भी रहे मौजद
इस मौके पर करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द, मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय, महामंत्री मुरली कुशवाहा, ग्राम प्रधान संजय बिन्द, ग्राम प्रधान रामजी बलवंत, ग्राम प्रधान श्लोक बिन्द, पूर्व प्रधान राजेश बिन्द, अनूप बिन्द, सहकारी समिति के उपाध्यक्ष संजय बिन्द, भीरगु बिन्द, ओपी बलवन्त, अनुसूचित मोर्चा के ज़िला मंत्री रंजीत कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read
25 Sep 2024 07:39 PM
पं दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के सभी 30286 बूथों पर... और पढ़ें