आम आदमी की पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार देर रात एक निजी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि पूरे देश में अंधविश्वास का...
Jaunpur News : आप नेता संजय सिंह ने कहा- बाबाओं के बाजार पर पाबंदी जरूरी, सख्त कानून बने...
Jul 09, 2024 10:06
Jul 09, 2024 10:06
प्रभु श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है
संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या के मुख्य पुजारी ने कहा कि पहली बार में ही गर्भगृह से पानी टपकने लगा है। प्रभु श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। अयोध्या में जगह जगह सड़कें टूटी हुई हैं और तीस हजार करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है।हालात यह है कि जगह जगह पानी भरा हुआ है। इसलिए शायद प्रभु श्रीराम ने इनके साथ न्याय किया है। अयोध्या के साथ जहां जहां श्रीराम का नाम जुड़ा है, सभी जगह यह हारे हैं। प्रधानमंत्री को बहुत अहंकार हो गया था। उन्होंने तो कहा था कि जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे। यानी अब बेटा कहेगा कि बाबू हम आपको लाये हैं।
मुझे 11 महीने के लिए सस्पेंड किया गया
आप सांसद ने कहा कि संसद में हम लोगो को बोलने नहीं दिया जाता है। हमारे पास भी बहुत सवाल हैं। पिछले एक साल से मणिपुर जल रहा है। प्रधानमंत्री को वहां जाने की फुरसत नहीं है। लोग अभी भी रिलीफ कैम्प में रह रहे हैं। वहां कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। मैंने सदन में यह मुद्दा उठाया तो मुझे 11 महीने तक सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से सदन फिर से शुरू हो रहा है। इंडिया गठबंधन ये सभी मुद्दे सदन में उठाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में अहंकार नहीं चलता है। जनता आपको अगली बार 240 से 24 पर लाने में देर नहीं लगाएगी। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। यह सरकार बैशाखी पर है।
Also Read
17 Sep 2024 12:23 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें