Jaunpur News : भाजपा नेता के गनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

भाजपा नेता के गनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
UPT | पुलिस जांच जारी

Sep 08, 2024 14:32

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने खुद को अपनी कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Sep 08, 2024 14:32

Jaunpur News : जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने खुद को अपनी कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के समय भाजपा नेता मनोज सिंह फार्महाउस पर मौजूद नहीं थे।

2018 में हुआ था पुलिस सेवा में भर्ती
बताया जा रहा है कि मनोज सिंह के फार्महाउस पर दो गनर, रत्नेश प्रजापति और रजत पांडे, रात को एक साथ खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह रत्नेश प्रजापति उठकर अपनी दिनचर्या के अनुसार फ्रेश हुआ और फिर बरामदे में जाकर बैठ गया। कुछ समय बाद, लगभग 7 से 8 बजे के बीच, वह फार्महाउस के पीछे गया और अपनी बंदूक से खुद को गोली मार दी। रत्नेश प्रजापति मूलतः मऊ जिले का निवासी था और वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुआ था।



गनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद, उनके सुरक्षा में तैनात सिपाही रजत पांडे और कुक अवनीश शुक्ला ने घायल को जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब, मनोज सिंह के कुक और सिपाही ने सूचना दी कि रत्नेश प्रजापति अपने असलहे की सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई और उसे सिर में गोली लगी। तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Also Read

गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन मुश्किलें कम नहीं, जानें पूरा मामला

18 Sep 2024 08:18 PM

चंदौली Chandauli News : गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन मुश्किलें कम नहीं, जानें पूरा मामला

गंगा का जलस्तर मंगलवार की रात में थम गया । पानी थमने का साथ ही 20 सेंटीमीटर घट भी गया है । जलस्तर घटने से तटवर्ती गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किन्तु... और पढ़ें