Jaunpur News : बीजेपी नेता की बेटी का अपहरण, आठ घंटे बाद वाराणसी में बेहोश मिली...

बीजेपी नेता की बेटी का अपहरण, आठ घंटे बाद वाराणसी में बेहोश मिली...
UPT | घटना के बाबत पड़ताल करती पुलिस।

Aug 03, 2024 09:53

भाजपा नेता की पुत्री का स्कार्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी समय रास्ते में उसे...

Aug 03, 2024 09:53

Jaunpur News : भाजपा नेता की पुत्री का स्कार्पियो सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। भाजपा के दलित नेता की 13 साल की बेटी शुक्रवार को घर से सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी समय रास्ते में उसे रोक कर बदमाशों ने जबरन स्कॉर्पियो में अगवा कर लिया। शुक्रवार शाम छात्रा वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के तराव गांव के पास हाइवे के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। तब जाकर परिजनों को बेटी के अपहरण होने का जानकारी मिली। 

क्या है पूरा मामला
बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने घायल छात्रा को देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बदमाशों ने छात्रा का अपहरण जलालपुर थाना क्षेत्र के थौर गांव के पानी टंकी के पास किया और पराऊगंज की तरफ से भाग निकले। छात्रा रेहारी गांव निवासी बताई जा रही है। उसके पिता राजीव सरोज भाजपा के मंडल मंत्री एवं माता बेबी सरोज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताई जा रही हैं। 

पड़ताल में जुटी है पुलिस
जलालपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Also Read

स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

28 Sep 2024 08:51 PM

गाजीपुर विकसित भारत 2024 और वोकल फॉर लोकल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता : स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में "विकसित भारत 2024" और "वोकल फॉर लोकल" विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दोनों ही विषयों पर गहन चर्चा की। और पढ़ें