जौनपुर से बड़ी खबर : पूर्व बसपा सांसद और उनके 2 बेटों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

पूर्व बसपा सांसद और उनके 2 बेटों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
UPT | जौनपुर।

Aug 31, 2024 20:38

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहगंज निवासी भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल पुत्रगण प्यारे लाल जायसवाल व्यवसाय और सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Aug 31, 2024 20:38

Jaunpur News : जौनपुर जिले के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो बेटों के खिलाफ जिले के शाहगंज कोतवाली में शुक्रवार की शाम को रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहगंज निवासी भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल पुत्रगण प्यारे लाल जायसवाल व्यवसाय और सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंग भूमाफिया अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहने वाले उमाकांत यादव व उनके बेटे दिनेशकांत यादव और रविकांत यादव काफी दिनों से रंगदारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली में एक नवंबर 2021 को जन सुनवाई के माध्यम से दिया गया था। उस दौरान पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन अभियुक्त के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जेल में बंद हैं उमाकांत यादव
वर्तमान समय में उमाकांत यादव जिला कारागार में अन्य मामलों में निरुद्ध हैं। आरोप है कि जेल से ही अपने बेटों के साथ साजिश रचकर रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी। इस मामले में उमाकांत यादव के बेटे दिनेशकांत ने बताया कि राजनीतिक विरोध के चलते यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है। आरोप निराधार हैं कृपया इसका सही से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। 

Also Read

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे वाराणसी, राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव पर किया कटाक्ष

14 Sep 2024 07:49 PM

वाराणसी Varanasi News : बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे वाराणसी, राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव पर किया कटाक्ष

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी एवं तेजस्वी कुमार... और पढ़ें