Jaunpur News : सपा विधायक पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

सपा विधायक पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला
UPT | केराकत विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा दर्ज

Sep 25, 2024 20:46

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केराकत विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बरसठी पुलिस ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा...

Sep 25, 2024 20:46

Jaunpur News : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केराकत विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ बरसठी पुलिस ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा बरसठी थाना के सपा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव की शिकायत के बाद हुआ है। मुकदमा दर्ज होते क्षेत्रीय सपा पार्टी के कार्यकताओं में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। सपा विधायक ने भी 19 सितंबर को विवेक यादव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

गोली मारने की धमकी

बरसठी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी विवेक यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया कि केराकत विधायक तूफानी सरोज 19 सितंबर को फोन से हमे गोली मारने की धमकी दिया। इसकी शिकायत बरसठी पुलिस से किया। लेकिन पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया। पीड़ित विवेक यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद बरसठी पुलिस बुधवार दोपहर को धारा- 351(3) का मुकदमा दर्ज किया।

 पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज
वहीं इस मामले में सीओ मड़ियाहूं विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विवेक यादव का आरोप है कि 19 सितंबर को फोन पर  केराकत विधायक तूफानी सरोज ने जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read

काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

25 Sep 2024 07:39 PM

वाराणसी Varanasi News : काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पं दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के सभी 30286 बूथों पर... और पढ़ें