Jaunpur News : युवक की हत्या से उबले ग्रामीणों ने जाम लगाया, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज में कई जख्मी

युवक की हत्या से उबले ग्रामीणों ने जाम लगाया, पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज में कई जख्मी
UPT | पथराव कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ती पुलिस।

Oct 10, 2024 15:06

थाना बरसठी क्षेत्र के गांव मगरमू निवासी युवक विवेक यादव की बीते मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या हो गयी थी। उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां में मिला था। विवेक के आक्रोशित परिजन बुधवार को शव लेकर सीधे बरसठी...

Oct 10, 2024 15:06

Jaunpur News : थाना बरसठी क्षेत्र के गांव मगरमू निवासी युवक विवेक यादव की बीते मंगलवार को अपहरण के बाद हत्या हो गयी थी। उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां में मिला था। विवेक के आक्रोशित परिजन बुधवार को शव लेकर सीधे बरसठी थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। देर रात किसी तरह लोगों को समझाकर गांव भेज दिया गया था।

ये है पूरा मामला 
गुरुवार को मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर निगोहा बाजार में शव रखकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने रही थी। तभी अचानक वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। बबाल देखकर एसपी अजय पाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।इस दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

क्या कहती है पुलिस
एसपी अजयपाल शर्मा ने बताया मृतक के परिवार वालों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने रोड जाम करने की कोशिश की थी। उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिन्हें हल्का बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया गया।शव अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच गया है। स्थिति सामान्य है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य उपद्रवियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

दशहरा और दीपावली पर शांतिपूर्ण मूर्ति विसर्जन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

10 Oct 2024 06:50 PM

गाजीपुर Ghazipur News : दशहरा और दीपावली पर शांतिपूर्ण मूर्ति विसर्जन के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण

आगामी त्योहारों दशहरा व दीपावली को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने दशहरा के शुभ अवसर पर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण किया। और पढ़ें