दिसंबर 2021 में काशी विश्वनाथ धाम के भव्य लोकार्पण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह न केवल भारतीय बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बन चुका...
Kashi Vishwanath : भक्तों की संख्या और दान में हुई बढ़ोतरी, बाबा के खजाने में 6 करोड़ का इजाफा
Sep 24, 2024 15:22
Sep 24, 2024 15:22
बाबा के खजाने में 6 करोड़ का हुआ इजाफा
हालिया आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल से सितंबर माह के बीच श्रद्धालुओं ने कुल 43,77,77,955 रुपए का दान अर्पित किया। जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में केवल 37,72,72,758 रुपए था। इस तरह इस वर्ष दान में लगभग 6 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।
मंदिर के खर्च में भी हुई वृद्धि
मंदिर के प्रशासनिक व्यय में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष मंदिर का व्यय 16,17,53,738 रुपए रहा। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 10,08,21,988 रुपए था। इस तरह व्यय में भी लगभग 6 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जो यह दर्शाता है कि मंदिर की सेवाओं और सुविधाओं में सुधार के लिए भी अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता है।
अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं का आगमन
काशी विश्वनाथ धाम में केवल देश से ही नहीं, बल्कि 139 अलग-अलग देशों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। विशेष रूप से रूस और अन्य यूरोपीय देशों के श्रद्धालु इस धाम की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब तक 18 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन और पूजन किया है। जो इस धाम की लोकप्रियता को साबित करता है।
Also Read
24 Sep 2024 03:23 PM
वाराणसी में ई-रिक्शा के संचालन को सही करने के लिए ई-रिक्शा कलर कोड अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ई-रिक्शा पर कलर कोड स्टिकर लगाए जा रहे हैं। और पढ़ें