वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पिछले कुछ वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या और मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। मंदिर परिसर में हुए विस्तार और सुविधाओं के कारण काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु यहां आने लगे हैं।
काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ रहे श्रद्धालु : पांच महीने में 2.86 करोड़ भक्त पहुंचे, बाबा की आय भी 33 फीसदी बढ़ी
Jun 18, 2024 20:25
Jun 18, 2024 20:25
- काशी विश्वनाथ धाम में बढ़ रहे श्रद्धालु
- पांच महीने में 2.86 करोड़ भक्त पहुंचे
- बाबा की आय भी 33 फीसदी बढ़ी
मंदिर की आय 33 फीसदी बढ़ी
आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023 की तुलना में 2024 के पहले 5 महीनों (जनवरी से मई) में 48.23% अधिक श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। इसी अवधि में मंदिर की आय भी 33% बढ़ी है। मंदिर न्यास के मुख्य अधिकारी विश्वभूषण मिश्र के अनुसार, 2023 में 1 जनवरी से 31 मई तक 1.93 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। जबकि 2024 में इसी अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर 2.86 करोड़ हो गया। इस तरह 2024 में लगभग 93 लाख अधिक श्रद्धालु आए।
16 करोड़ से ज्यादा भक्त आए
दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किए जाने के बाद से अब तक कुल 16.46 करोड़ भक्तों ने यहां दर्शन किया है। मंदिर में ठंड, गर्मी और बरसात में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया। साथ ही बेहतर सड़क, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था से पर्यटकों को काशी आने में आसानी हुई है। इस तरह प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर आज एक आधुनिक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हैं।
जनवरी से मई 2023 तक श्रद्धालुओं की संख्या - 1,93,32,791
जनवरी - 4229590
फरवरी - 4004807
मार्च - 3711060
अप्रैल - 4231858
मई - 3155476
जनवरी से मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या- 2,86,57,473
जनवरी - 4650272
फरवरी - 3267772
मार्च - 9563432
अप्रैल - 4988040
मई - 6187957
Also Read
28 Sep 2024 08:51 PM
हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में "विकसित भारत 2024" और "वोकल फॉर लोकल" विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दोनों ही विषयों पर गहन चर्चा की। और पढ़ें