Varanasi News : नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, समझौते के लिए जा रहा था पीड़िता के घर, तभी...

नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, समझौते के लिए जा रहा था पीड़िता के घर, तभी...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में रेप का आरोपी।

Apr 04, 2024 18:41

वाराणसी की सारनाथ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट में फरार चल रहे हैं 20 हजार के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे ...

Apr 04, 2024 18:41

Varanasi News : वाराणसी की सारनाथ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पाक्सो एक्ट में फरार चल रहे हैं 20 हजार के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

कन्नौज निवासी युवक ने किया था दुष्कर्म
सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सारनाथ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पाक्सो एक्ट मुकदमा से संबंधित पाक्सो एक्ट का आरोपी कन्नौज निवासी 27 वर्षीय अंकेश कुमार को फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पीड़ित के घर वालों से समझौता करने जा रहा था
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अंकेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि पिछले दिनों मेरा सम्पर्क सारनाथ की रहने वाली एक लड़की से हो गया। लड़की के नाबालिग होने के कारण मेरे ऊपर पास्को एक्ट में मुकदमा लिखा गया था। पुलिस मेरी तलाश कर रही थी। उसी मामले में मैं उनके घरवालों से बातचीत करने आया था कि सुलह समझौता हो जाए। उसके पहले ही पुलिस ने पकड़कर लिया। 

20 हजार का इनामी है आरोपी
सारनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पाक्सो एक्ट के संबंधित 20 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को आज फरीदपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले अभियुक्त पर एनबीडब्ल्यू एवं 82 के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी न होने के कारण इनाम रखा गया था। मैन्युअल एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से थाना सारनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Also Read

कार्यपरिषद ने लिया अहम फैसला, शिक्षकों को मिला शोध निर्देशन का अधिकार

27 Jul 2024 08:39 AM

वाराणसी काशी विद्यापीठ : कार्यपरिषद ने लिया अहम फैसला, शिक्षकों को मिला शोध निर्देशन का अधिकार

स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को छात्रों के शोध कार्य में सह-निदेशक (को-गाइड) की भूमिका निभाने का अधिकार प्रदान किया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद... और पढ़ें