WFI के निलंबित अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन : संजय सिंह ने काशी में मर्सिडीज से किया रोड शो, काफिले में उमड़ा लोगों का हुजूम

संजय सिंह ने काशी में मर्सिडीज से किया रोड शो, काफिले में उमड़ा लोगों का हुजूम
UTP | WFI के निलंबित अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन

Dec 26, 2023 17:11

खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बाद संजय सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने खुली गाड़ी में रोड शो किया। सिंह के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची।

Dec 26, 2023 17:11

Varanasi News:  भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से मान्यता रद्द होने के बाद संजय सिंह मंगलवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। काशी पहुंचने के बाद संजय सिंह ने खुले मर्सिडीज कार में सवार होकर रोड शो किया। सिंह के काफिले में दर्जनों महंगी गाड़ियां भी दिखाई पड़ रही थीं। ये काफिला बाबतपुर से हरुआ, शिवपुर होते हुए पड़ाव आश्रम की ओर रवाना हुआ।

कुश्ती संघ में दंगल के बाद शक्ति प्रदर्शन
वाराणसी में हुए इस रोड शो को संजय सिंह का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है। WFI के अध्यक्ष  चुनाव में जीत हासिल करने वाले संजय सिंह को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सबसे करीबी माना जाता है। कुश्ती संघ में मचे दंगल की वजह अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की घोषणा को माना जा रहा है।

काफिले में उमड़ा समर्थकों का हुजूम
संजय सिंह के शक्ति प्रदर्शन में पूरे पूर्वांचल से आए समर्थकों  की भीड़ दिखाई दी। उनके काफिले में हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई दिया। बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने दम-खम दिखाने को आज के रोड शो को भव्य बनाया है। हालांकि उनके समर्थक मानते हैं कि ये उनका प्यार है। जीत के बाद पहली बार वो काशी आए हैं, इस लिए जनता सड़कों पर उमड़ पड़ी। पड़ाव आश्रम से दर्शन पूजन कर शाम को संजय सिंह अपने आवास पर पहुंचेंगे। काशी के कई पहलवान भी उनके साथ है।

नए कुश्ती संघ को सरकार ने कर दिया था निलंबित
आपको बता दें कि संजय सिंह ने पहलवान अनीता श्योराण को हराने के बाद भारत कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीता था। हालांकि इसके बाद सरकार ने कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया और संजय सिंह की मान्यता रद्द कर दी थी।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें