Agra News : महिला को महीनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पढ़िये ब्लैकमेलिंग की अजीब कहानी...

महिला को महीनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पढ़िये ब्लैकमेलिंग की अजीब कहानी...
UPT | महिला को महीनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

Oct 28, 2024 17:24

ताज नगरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक विशेष वर्ग के युवक ने युवती को बंधक बनाकर महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां पर एक दंपति अपने बच्चों के साथ...

Oct 28, 2024 17:24

Agra News : ताज नगरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक विशेष वर्ग के युवक ने युवती को बंधक बनाकर महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां पर एक दंपति अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। मकान मालिक का बेटा विवाहिता पर गंदी नजर रखता था। उसने चुपके से विवाहिता का नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो का भय दिखाकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो मकान मालिक के दबंग बेटे ने विवाहिता के पति को मारपीट कर भगा दिया। 

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि रुनकता की महिला पति और बच्चों के साथ ट्रांस यमुना के एक इलाके में किराये पर रहती थी। महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व मकान मालिक के बेटे साहिल ने उसके नहाते समय का वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने यह जानकारी अपने पति को दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने मकान मालिक के बेटे के इस कुकृत्य का विरोध किया तो उसे मारपीट कर भगा दिया। आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता को शादी का झांसा भी दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी से एक बेटी भी पैदा हुई
बताया जा रहा है कि मकान मालिक के आरोपी बेटे साहिल ने परिजनों के साथ मिलकर महिला के पति को पीटकर घर से भगा दिया। महिला को बंधक बना लिया गया। इसके बाद साहिल की मां ने उसे बेटे से शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। साहिल से उसे एक बेटी पैदा हुई। यही नहीं, दोबारा गर्भवती होने पर विवाहिता का गर्भपात करवा दिया गया। आरोपी आएदिन मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साहिल, उसके पिता कलुआ, सितारा, सोनू, बाबी, सीमा और रूबी पर केस दर्ज किया गया है। 

Also Read