आगरा पुलिस कमिश्नरी के सिटी जोन के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की हत्या कर दी गई ...
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या : 13 दिन पहले हुई थी शादी, स्कॉर्पियो नहीं मिली तो चाकुओं से गोदा
Dec 07, 2024 16:11
Dec 07, 2024 16:11
ससुरालियों पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका की बहन का बयान
मृतका की बहन ने बताया कि जब उनके परिजन ताजगंज स्थित रोहित के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर में हर जगह खून बिखरा हुआ था और रोहित की बहन खून को साफ कर रही थी। मृतका की बहन का कहना था कि वे प्रियंका को पग फेरे की रस्म के लिए लाने वाले थे, लेकिन इससे एक दिन पहले ही ससुरालवालों ने प्रियंका की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए और हर हाल में आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
ससुरालीजन स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे
मृतका की बहन ने आगे बताया कि उन्हें रात दो बजे प्रियंका की मौत की सूचना मिली और वे सुबह ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका की शादी पर ससुरालवालों को 10 तोले सोना और 5 लाख रुपये नकद दिए थे, इसके बावजूद ससुरालीजन स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। बहनों ने यह आरोप भी लगाया कि प्रियंका से बात करने पर उसे ससुरालवाले रोकते थे और जब भी बात होती, तो रोहित मोबाइल में रिकॉर्डिंग लगाता था। हर तरीके से प्रियंका का शोषण किया जा रहा था मारपीट की जा रही थी।
Also Read
21 Jan 2025 08:05 PM
आगरा में 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "विकास व विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" है... और पढ़ें