जनकपुरी महोत्सव : जनकदुलारी संग मिथिला भ्रमण पर निकले रघुनंदन,  दर्शन को आतुर दिखे भक्त

जनकदुलारी संग मिथिला भ्रमण पर निकले रघुनंदन,  दर्शन को आतुर दिखे भक्त
UPT | जनकपुरी महोत्सव।

Sep 30, 2024 12:45

सियाराम के गठजोड़े में बंधने के बाद जनक आवास (इंद्रा कालोनी, शाहगंज) से सियाराम बैंडबाजों संग जनकपुरी का भ्रमण  पर निकले। इस दाैरान सियाराम रुई की मंडी...

Sep 30, 2024 12:45

Agra News : सियाराम के गठजोड़े में बंधने के बाद जनक आवास (इंद्रा कालोनी, शाहगंज) से सियाराम बैंडबाजों संग जनकपुरी का भ्रमण  पर निकले। इस दाैरान सियाराम रुई की मंडी, शाहगंज बाजार, पंचकुइंया आदि जगहों से होते हुए जनक महल कोठी मीना बाजार के मुख्य द्वार से होते हुए मंच पर पहुंचे। साथ में घोड़े और रथों पर सवार पिता राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न  भी उनके साथ पहुंचे। सीता-राम के विवाह की खुशी में राजा जनक व मां सुनयना संग सजे धजे और झूमते गाते मिथिलावासी प्रसन्न दिखाई दिए। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्वरूपों की आरती कर जनकपुरी महोत्सव के मुख्य पर दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया शुभारंम्भ किया।

राम सीता की आरती उतारने के लिए बाट होते दिखे भक्त
जगह-जगह श्रीराम संग जनकदुराली के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोग कहीं दीप प्रज्ज्वलित किए सियाराम की आरती उतारने के लिए बाट जोह रहे थे तो कहीं हाथों में फूल लिए स्वागत के लिए इंतजार रहे थे। इस अवसर पर जनक महल के मुख्य मंच पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंच पर स्वरूपों के पहुंचने के बाद उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। कोई दूर से स्वरूपों संग सेल्फी लेता तो कोई हाथ जोड़कर प्रणाम करता। श्रद्धा और भक्ति के पवित्र भावों के साथ जनकपुरी में बिखरी जगमग रोशनी और रामचरित मानस की चौपाईयों की स्वरलहरियों से वातावरण मिथिलानगरी से कुछ कम नहीं था। मंच पर विराजमान सभी स्वरूपों की सियारम संग आरती श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा की गई। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

सुदर्शन की झांकी संग मिथिलावासी खूब खींच रहे सेल्फी
जनकदुलारी को ब्याहने आए श्रीराम के आगमन पर  जनकपुरी दुल्हन की तरह सजी। विवाह के शुभ अवसर पर फूलों की रंगन फैली है और झिलमिलाती रोशनी से मिथिलानगरी जगमगा रही है। जगह-जगह आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रहीं हैं। जीआईसी ग्राउंड के रास्ते पर समुन्द्र मंथन की झांकी सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। वहीं लोहामंडी जयपुर हाउस रोड पर श्रीहरि के हाथ में सुदर्शन की झांकी संग लोग खूब सेल्फी ले रहे हैं। 
 

Also Read

मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

30 Sep 2024 06:34 PM

एटा चकबंदी में लापरवाही : मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चकबंदी प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मरने वालों के नाम को जिंदा कर दिया गया है... और पढ़ें