Agra News : ताजगंज पुलिस की कार्रवाई में हुआ खुलासा, नियम कानून की उड़ाई जा रही थी धज्जियां, 19 गिरफ्तार

ताजगंज पुलिस की कार्रवाई में हुआ खुलासा, नियम कानून की उड़ाई जा रही थी धज्जियां, 19 गिरफ्तार
UPT | ताजगंज पुलिस

Jul 26, 2024 22:37

पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन में के थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत फतेहाबाद रोड पर कानून एवं नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की तो पुलिस अधिकारी...

Jul 26, 2024 22:37

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन में खुलेआम नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है, इसका खुलासा थाना ताजगंज पुलिस की रेड के दौरान हुआ है। थाना ताजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टेटोस और ओपन हाउस कैफे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने इसका संचालक समिति 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
अधिकारियों के निर्देश पर ताजगंज पुलिस हुई एक्टिव
थाना ताजगंज क्षेत्र पर्यटन से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों देसी और विदेशी सैलानी आते हैं, इसलिए यह क्षेत्र सुर्खियों में भी रहता है। एक बार फिर साबित हो गया कि इस क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों खुलेआम धड़ल्ले के साथ की जा रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना ताजगंज पुलिस सक्रिय हुई और अनैतिक गतिविधियों को संचालित कर रहे हुक्का बार एवं ओपन हाउस कैफे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर डाली। 

 चिलम और 23 फ्लेवर डब्बी बरामद
टेटोस एवं ओपन हाउस कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान 12 हुक्के, 6 पॉट, कई हुक्का पाइप, चिलम और 23 फ्लेवर डब्बी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना ताजगंज पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर की है। फतेहाबाद रोड पर सबसे अधिक अवैध अनैतिक कार्य संचालित किए जाते हैं। 
 
 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें