आगरा पुलिस का कारनामा : विवेचक ने हटा दिया आरोपी का नाम, दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था बयान

विवेचक ने हटा दिया आरोपी का नाम, दुष्कर्म पीड़िता ने दिया था बयान
UPT | आगरा पुलिस का कारनामा

Oct 17, 2024 19:16

यह मामला थाना मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें जांच अधिकारी ने मामले को जटिल बना दिया, जिसके चलते न्यायालय को पुलिस अधिकारियों को तलब करना पड़ा।

Oct 17, 2024 19:16

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं। जिले में बढ़ते अपराधों के बीच आगरा पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर चिंताएँ व्यक्त की जा रही हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। यह मामला थाना मलपुरा क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें जांच अधिकारी ने मामले को जटिल बना दिया, जिसके चलते न्यायालय को पुलिस अधिकारियों को तलब करना पड़ा।

आरोपी का नाम हटाने का आरोप
मामला यह है कि थाना मलपुरा क्षेत्र में एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बयान दिया, लेकिन विवेचक ने विवेचना के दौरान दुष्कर्म, पिटाई और अन्य आरोपों में आरोपी सुनील शर्मा का नाम निकाल दिया। इसके बाद एसीजेएम-2 बटेश्वर कुमार ने विवेचक को मामले के विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया।

जंगल में किया था दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 18 नवंबर 2019 की रात 9 बजे आरोपी राजबहादुर और अन्य के खिलाफ पिटाई और धमकी देने की तहरीर देने के लिए थाने जाने का प्रयास किया। रास्ते में आरोपी सुनील शर्मा ने उसे थाने ले जाने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयानों में आरोपी पर दुष्कर्म और अन्य आरोप लगाए थे, फिर भी विवेचक ने आरोपी का नाम मुकदमे से बड़ी सफाई के साथ निकाल दिया।

Also Read

बसपा ने पंडित श्याम सुंदर शर्मा को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

17 Oct 2024 10:16 PM

मथुरा मथुरा से बड़ी खबर : बसपा ने पंडित श्याम सुंदर शर्मा को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता पण्डित श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह निर्णय लिया है। और पढ़ें