बदल रही आगरा पुलिस की छवि : अमेरिकी डेलिगेशन का सत्कार, यूएस एंबेसी ने भेजा स्पेशल थैंक्स... 

अमेरिकी डेलिगेशन का सत्कार, यूएस एंबेसी ने भेजा स्पेशल थैंक्स... 
UPT | यूएस एंबेसी ने आगरा पुलिस को भेजा प्रशंसा पत्र।

Jun 27, 2024 14:54

भारतीय संस्कृति और उसके अतिथि सत्कार के साथ वसुधैव कुटुंबकम की भावना से भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी भावना से ओतप्रोत आगरा पुलिस ने पिछले दिनों यूएस कांग्रेस डेलिगेशन...

Jun 27, 2024 14:54

Agra News : भारतीय संस्कृति और उसके अतिथि सत्कार के साथ वसुधैव कुटुंबकम की भावना से भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी भावना से ओतप्रोत आगरा पुलिस ने पिछले दिनों यूएस कांग्रेस डेलिगेशन को ससम्मान, सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक ताज महल का भ्रमण कराया था। उसके चलते यूएस एंबेसी की ओर से आगरा पुलिस और पर्यटन पुलिस के टूरिस्ट फ्रेंडली व्यवहार की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा गया है। जिसके चलते आगरा सिविल पुलिस और पर्यटन पुलिस कर्मी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

ईद पर आए थे ताज का दीदार करने
ईद के पर्व के दौरान यूएस कांग्रेस डेलिगेशन ताज महल भ्रमण के लिए आया था। ईद पर उनके ताज महल भ्रमण को लेकर आगरा पुलिस ने खास इंतजाम किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने उनके आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और स्मूथली उनकी गाड़ियां ताजमहल तक पहुंचीं। उसके बाद पर्यटन पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल का भ्रमण कराया। इतना ही नहीं, जिस होटल में डेलीगेशन के सदस्य ठहरे थे, वहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पूरी ट्रिप के दौरान मेडिकल फैसेलिटीज भी उनके साथ रही। आगरा पुलिस के इस आदर सत्कार और सुरक्षित ताज भ्रमण को लेकर यूएस एंबेसी की ओर से प्रशस्ति पत्र भेजा गया है। 

इन्हें भेजा स्पेशल थैंक्स
इस प्रशस्ति पत्र में टूरिज्म पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस को विशेष धन्यवाद दिया गया है। डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसीपी सैयद अरीब अहमद, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर तिलक राम भाटी और एसआई नीलम राणा को स्पेशल थैंक्स भेजा गया है।
 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें