आगरा को मिलेगा बड़ा तोहफा : स्मार्ट सिटी नई पहल, इलेक्ट्रिक व्हीकल की होगी शुरुआत

स्मार्ट सिटी नई पहल, इलेक्ट्रिक व्हीकल की होगी शुरुआत
UPT | symbolic Image

Feb 02, 2024 17:37

पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम चार स्थानों पर शुरु किया गया है जो जल्द ही 100 पॉइंट पर शुरू कीया जाएगा, यह इको फ्रेंडली सिस्टम आगरा के पर्यावरण को बचाने की एक शानदार पहल है।

Feb 02, 2024 17:37

Agra News (प्रदीप रावत) : आगरा शहर ताजमहल के कारण सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने आगरा की निगरानी के लिए ताज ट्रिपोजियम जोन की स्थापना भी की थी। अगर किसी को कोई इकाई खोलनी है या बढ़ा निर्माण कराना है तो उसके लिए ताज ट्रेपीजियम जॉन समिति की अनुमति लेनी होती है। ऐसा इसलिए कि पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचे। पर्यावरण की दृष्टिगत केंद्र और राज्य सरकार तमाम योजनाएं भी चला रही हैं। आगरा विकास प्राधिकरण और नगर निगम लगातार पर्यावरण पर काम करता भी दिखाई देता है। इसी कड़ी में आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगरा में ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआत की गई है। जिससे जहां पर्यावरण को बचाया जा सकेगा वहीं लोगों को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल से आवागमन में सुविधा रहेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ-साथ शुक्रवार को फतेहाबाद रोड़ स्थिति आई लव आगरा पॉइंट पर चार्जिंग स्टेशन भी खोले गए हैं। 

इलेक्ट्रिकल व्हीकल की गई शुरुआत
आगरा जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा इलेक्ट्रिकल व्हीकल की शुरुआत की गई है, जो बेहतरीन पहल है, यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुगमता के साथ का उपलब्ध रहेगी। डीएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ जैसे बड़े महानगरों में उपलब्ध थे। अब आगरा में भी यह व्यवस्था आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शुरू की गई है। आज इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशन भी आम जन के लिए खोला गया है। जो कि मामूली दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

'स्मार्ट सिटी एक नई पहल'
आगरा की मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी में एक अच्छी पहल की है जिसके अंतर्गत पब्लिक इलेक्ट्रिक बाइक सिस्टम शुरू किया गया है। आगरा मंडलायुक्त ने बताया कि अभी यह चार स्थानों पर शुरू किया गया है जो आगे चलकर 100 प्वाइंटों पर चलाया जाएगा। इसमें हजार इलेक्ट्रिक बाइक और साइकिल शुरू की गई हैं। इस पब्लिक बाइक सिस्टम से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा जा सकता है। जो आगरा या ताजमहल घूमना चाहते हैं वह इस इलेक्ट्रिक बाइक शेयरिंग सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं। मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि पर्यावरण दृष्टिकोण से आगरा स्मार्ट सिटी की यह एक बड़ी पहल है।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें