मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचाने के लिए अब उत्तर प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग भी बड़ी भागीदारी निभाने जा रहा है। अभी तक...
Agra News : यूपी की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगा उच्च शिक्षा विभाग, जानिए क्या है प्लान...
Jun 11, 2024 22:31
Jun 11, 2024 22:31
विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के लिए विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। मुख्यमंत्री द्वारा असेवित जनपदों में जहां कोई विश्वविद्यालय नहीं है, वहां पर नई पॉलिसी तैयार करने के निर्दैश दिये गये है। उन्होंने नए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय बनाये जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के टॉप विश्वविद्यालयों तथा विदेशी विश्वविद्यालयों को उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खोलने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यूपी में विदेशी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का बनेगा हब
उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय खोलने में प्रदेश सरकार अनेक सुविधायें एवं सहायता प्रदान की जायेंगी। जिससे कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को कहीं और शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर न जाना पड़े। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विदेशी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का हब बनेगा, जिससे विदेशी छात्र भी उत्तर प्रदेश में शिक्षा ग्रहण करने आयेंगे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, विशेष सचिव नियोजन पुलिकत खरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी व डेलॉएट के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Also Read
13 Jan 2025 09:51 PM
स्वच्छ मोहल्लों में घरों से निकलने वाले जैविक कचरे को खाद में बदलने के लिए आगरा नगर निगम ने शहर के बड़े अपार्टमेंट और कॉलोनियों में कम्युनिटी कंपोस्टर रखवाए हैं.. और पढ़ें