Agra News : जिला अस्पताल में सावधान, आपकी जेब साफ करने का इंतजार कर रहे जेबकतरे...

जिला अस्पताल में सावधान, आपकी जेब साफ करने का इंतजार कर रहे जेबकतरे...
UPT | आगरा के जिला अस्पताल में जेबकतरों का आतंक।

Jun 11, 2024 17:10

अगर आप उपचार करने के लिए जिला अस्पताल जा रहे हैं तो आपको सतर्क और सावधान रहना होगा। आगरा के जिला अस्पताल में इस समय जेबकतरों का आतंक है। जेबकतरे काउंटर पर पर्चा बनवाने की कतार में...

Jun 11, 2024 17:10

Agra News : अगर आप उपचार करने के लिए जिला अस्पताल जा रहे हैं तो आपको सतर्क और सावधान रहना होगा। आगरा के जिला अस्पताल में इस समय जेबकतरों का आतंक है। जेबकतरे काउंटर पर पर्चा बनवाने की कतार में मरीजों के साथ खड़े हो जाते हैं और मौका लगते ही जेब साफ कर देते हैं। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़ित अपनी मां का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचा था। वह पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़ा था, उसी दौरान जेबकतरे ने गरीब की जेब काट ली। गरीब के पास इस समय छोटी-मोटी रकम नहीं थी, बल्कि करीब 60 हजार रुपये थे। जेब काटने की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

जनता ने की जेबकतरे की धुनाई
पीड़ित ने जेबकतरे को पकड़ लिया और फिर वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई की। जिला अस्पताल के अधिकारियों के पास उसे ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द करने के बजाय छोड़ दिया गया। लोगों ने बताया कि लगभग एक हफ्ते से प्रतिदिन किसी न किसी मरीज या उसके तीमारदार की जेब कट रही है। अब यहां पर जेबकतरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है और न ही यहां पर पुलिस की सुरक्षा मजबूत दिखाई दे रही है।

Also Read

दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आगरा के दवा बाजार में डाली रेड, दो व्यापारियों को किया गिरफ्तार

26 Jul 2024 09:39 PM

आगरा Agra News : दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आगरा के दवा बाजार में डाली रेड, दो व्यापारियों को किया गिरफ्तार

आगरा का दवा बाजार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दो दिन पूर्व पंजाब पुलिस ने आगरा की दवा बाजार में रेड डाली थी। वहीं गुरुवार को दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स फोर्स द्वारिका ने अवैध कारोबार के मामले में... और पढ़ें