आगरा से चौंकाने वाली खबर : भाजपा की महिला नेता का अश्लील वीडियो वॉयरल, एक्शन में पुलिस...

भाजपा की महिला नेता का अश्लील वीडियो वॉयरल, एक्शन में पुलिस...
UPT | आगरा में भाजपा की महिला नेता का अश्लील वीडियो वॉयरल।

Jun 10, 2024 14:12

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में भाजपा महिला मोर्चा दीन दयाल मंडल की पदाधिकारी की अश्लील वीडियो और फोटो वॉयरल होने से हड़कंप मच गया है। भाजपा नेत्री ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए...

Jun 10, 2024 14:12

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरेट में भाजपा महिला मोर्चा दीन दयाल मंडल की पदाधिकारी की अश्लील वीडियो और फोटो वॉयरल होने से हड़कंप मच गया है। भाजपा नेत्री ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि तीन साल पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। नजदीकी होने पर व्हाटस एप पर वीडियो कॉल होने लगी। युवक ने उसके बाथरूम के वीडियो और अश्लील फोटो के स्क्रीन शॉट ले लिए। युवक ने उससे मिलने के लिए दबाव बनाया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने मिलने से इन्कार कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। 

ये है पूरा मामला
महिला मोर्चा की पदाधिकारी का आरोप है कि उसके साथ ही काम करने वाली भाजपा की महिला नेत्री ने राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते तीन साल पुराने युवक के साथ के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सिकंदरा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने साइबर सेल से युवक और वीडियो वायरल करने वाली भाजपा नेत्रियों का यूनिक ट्रांजेक्शन रिफरेंस यानी यूटीआर मांगा है। जिसकी मदद से आरोपियों के मोबाइल का डेटा रिकवर किया जा सके। पुलिस भाजपा नेत्रियों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। जिस युवक के साथ वीडियो वायरल हुए हैं, वह कहां रहता है, यह भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी नहीं जानती है।

क्या कहती है पुलिस
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज शर्मा का कहना है कि साइबर क्राइम टीम की मदद से यूटीआर निकलवाया है। यूटीआर की रिपोर्ट आने के बाद डेटा रिकवरी की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उधर, भाजपा महिला मोर्चा से लेकर अनुसांगिक संगठनों में महिला पदाधिकारी के फोटो व वीडियो को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं।

Also Read

गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

27 Jul 2024 09:22 AM

मथुरा Mathura News : गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सरकार ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले गैंगस्टर के दो अपराधियों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति... और पढ़ें