भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने विपक्ष पर साधा निशाना : बोले-भय और भ्रम फैलाने में कामयाब रहा विपक्ष

बोले-भय और भ्रम फैलाने में कामयाब रहा विपक्ष
UPT | भाजपा सांसद राजकुमार चाहर।

Jun 07, 2024 00:00

उत्तर प्रदेश टाइम्स से राजकुमार चाहर ने बेबाकी के साथ बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़बोले ही नहीं बल्कि अपरिपक्व राजनितिज्ञ हैं। उनकी पार्टी शतक भी पूरा नहीं कर पाई और भाजपा पर कटाक्ष इस तरह कर रहे हैं उनकी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

Jun 07, 2024 00:00

Agra News : लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, नतीजे सामने आने के बाद अब एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जो उम्मीदें लगाई हुई थी उसके विपरीत परिणाम आने के बाद अब प्रदेश में तो हलचल तेज हो ही गई है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी सरकार गठन के बाद गहन मंथन और चिंतन में जुटेगा। 

फतेहपुर जीत के अधिक मायने
उधर, आगरा में बेशक दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने अपनी सीटें बचाई हो, लेकिन फतेहपुर सीकरी से नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने भितरघात करने वालों एवं अंतिम समय में पार्टी से दगा करने वालों को चेता दिया है और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भाजपा को दगा देने वालों का हश्र होगा वह सभी लोग देखेंगे। भाजपा के नव निर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर उत्तर प्रदेश टाइम से विशेष बातचीत में कहा कि 2019 की जीत से अधिक फतेहपुर 2024 की यह जीत है। इस जीत के अधिक मायने हैं। 

कांग्रेस को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी
उत्तर प्रदेश टाइम्स से राजकुमार चाहर ने बेबाकी के साथ बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बड़बोले ही नहीं बल्कि अपरिपक्व राजनितिज्ञ हैं। उनकी पार्टी शतक भी पूरा नहीं कर पाई और भाजपा पर कटाक्ष इस तरह कर रहे हैं उनकी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेशक हम 272 का जादुई आंकड़ा न छू सके हों लेकिन पूरे इंडी गठबंधन से अधिक भाजपा की सीटें हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं देश में जो भाजपा का निराशा जनक प्रदर्शन रहा है उसमें विपक्ष की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के बीच में भय और भ्रम का वातावरण बनाने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि आखिर राहुल किस बात पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठीक है कांग्रेस को पहले से बेहतर सीटें मिली हैं, लेकिन कांग्रेस को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 

हम अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि हमें पश्चिमी बंगाल और दक्षिण से अधिक उम्मीदें थीं, उसमें हम असफल रहे हैं। यह सही है कि कई राज्यों में हमारी सीटें कम आई हैं। यह आत्मचिंतन और मनन का विषय है लेकिन हमने कई जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमें पश्चिमी बंगाल से उम्मीदें थीं लेकिन टीएमसी चुनाव में भय का वातावरण बनाकर चुनाव जीतने में सफल रही है। राजकुमार चाहर ने अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी के हारने पर कहा कि यह चुनाव है, हार जीत राजनीति का हिस्सा है। इसका मतलब यह नहीं कि हम अपनी विचारधारा छोड़ दें। प्रभु श्रीराम हमारी आस्था का विषय हैं। राम मंदिर के निर्माण में हम राम को लाए हैं, यह नारा आस्था से जुड़ा था, जुड़ा है और जुड़ा रहेगा। प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनता तो और कहां बनता। यह सनातन धर्म से जुड़ा है। हार-जीत अलग विषय है और आस्था अलग। 

कांग्रेस पर बोला हमला
फतेहपुर सीकरी लोकसभा का रण जीतने के लिए रामनाथ ने राजकुमार चाहर के बेशक छक्के छुड़ा दिए हों, लेकिन राज को राम का आशीर्वाद मिला और वह करीब 45000 वोटों से जीत ही गए। जैसे ही जीत का प्रमाण पत्र मिला तो अलग से चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जीतने के बाद राज यानी राजकुमार चाहर ने अपने प्रतिद्वंदियों के साथ-साथ कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला।

पीएम नरेंद्र मोदी खींचेंगे जवाहरलाल नेहरू से बड़ी लकीर
 राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश की कमान संभालने जा रहे हैं। देश में मोदी 3.0 सरकार का गठन होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम पद की शपथ लेंगे और उनके नेतृत्व में देश नई-नई ऊंचाइयां छूएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक साथ तीन बार प्रधानमंत्री बनने की लकीर जो जवाहरलाल नेहरू ने खींची थी अब उसे पीएम नरेंद्र मोदी तोड़ेंगे। राजकुमार चाहर ने अपने प्रतिद्वंदियों और षड्यंत्र रचने वालों पर भी जुबानी हमला बोला। उनका कहना था कि इस लोकसभा चुनाव में जनता ने अर्जुन का काम किया है और षड्यंत्र रचने वालों के चक्रव्यूह से उन्हें बाहर निकलकर जीत दिलवाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कम सीट आने पर चिंता भी जाहिर की। उनका कहना था कि इस पर चिंतन और मनन होना चाहिए कि आखिरकार कमी कहां पर रह गई। यूपी में कम सीटें आना भविष्य के लिए सही संकेत नहीं है। 

Also Read

भूमाफिया ने रातों रात काटे सैकड़ों संरक्षित वृक्ष, नाराज लोगों ने लगाए ये आरोप...

19 Sep 2024 03:04 PM

मथुरा Mathura News : भूमाफिया ने रातों रात काटे सैकड़ों संरक्षित वृक्ष, नाराज लोगों ने लगाए ये आरोप...

छटीकरा रोड स्थित एक बड़े भूखंड पर लगे सैकड़ों पेड़ रातों रात काटने का मामला प्रकाश में आया है। वर्षों पुराने सैकड़ों फलदार और छायादार पेड़ लगे हुए थे। भूमाफिया द्वारा रातों रात पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग... और पढ़ें