Agra News : आगरा आने वाले पर्यटक हो जाएं सावधान, अभी से बढ़ रही गर्मी से पर्यटक गश खाकर गिर रहे...

आगरा आने वाले पर्यटक हो जाएं सावधान, अभी से बढ़ रही गर्मी से पर्यटक गश खाकर गिर रहे...
UPT | ताजमहल

Mar 21, 2024 18:43

आगरा में ताजमहल एवं अन्य स्मारकों के दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए अभी से मुसीबतें खड़ी होना शुरू हो गई हैं। आगरा में दिन का तापमान बढ़ने से ताजमहल में आने वाले पर्यटक बेहोश होकर गिर रहे…

Mar 21, 2024 18:43

Agra News : आगरा में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आ रहे पर्यटकों की हालत खराब हो रही है। ताज भ्रमण के दौरान पर्यटक बीमार हो रहे हैं, यही नहीं एक महिला की पिछले दिनों मौत भी हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम बुजुर्ग और बीमार लोगों के घूमने के लिए नहीं है, भ्रमण के दौरान बीमार और बुजुर्ग लोगों की तबीयत बिगड़ती है और उन्हें तुरंत उपचार मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ताजमहल पर भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।
 
दिन में बढ़ी गर्मी लोगों को कर रही परेशान
बुधवार को बिहार से आई एक महिला बेहोश होकर गिर गई। फर्रुखाबाद का युवक भी घूमते हुए बेहोश हो गया। एक विदेशी भी बेहोश हुआ। तीनों का तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। फिर उन्हें घर के लिए भेज दिया गया। बता दें कि जिले में अधिकतम पारा लगभग 33°C पहुंच गया है। दिन में गर्मी बढ़ गई है जो पर्यटकों को बीमार कर रही है।
 
बिहार से ताजमहल देखने आईं बुजुर्ग महिला हुई बेहोश
बिहार से ताजमहल देखने आईं अस्सी वर्षीया कमला देवी ताजमहल में बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनके हाथ और पैर में चोट आई है। उन्हें एएसआई और सीआईएसएफ जवानों ने डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। इसके अलावा फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी 22 साल के अनीश कुमार भी घूमते समय बेहोश होकर गिर गए। उन्हें ताजमहल में ही प्राथमिक इलाज दिया गया। एक विदेशी पर्यटक भी रॉयल गेट पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उन्हें सीआईएसएफ जवान व्हीलचेयर पर डिस्पेंसरी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें होटल भेज दिया गया।
 
आगरा में दिन में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही
​​​​​​​आगरा में दिन में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है तो वहीं पर्यटक इससे अधिक परेशान हैं। गर्मी से पसीना व अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इस समय अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान 16.3°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पूरे दिन हवाएं चलेंगी। शुक्रवार से बादल छाने की संभावना है। 24 मार्च को हल्की बरसात हो सकती है। लेकिन, तापमान बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है।
चिकित्सकों का मानना है कि ताजमहल भ्रमण के लिए आ रहे पर्यटकों को अपने पास गर्मी से बचने के लिए पेयजल और ग्लूकोज पीते रहना चाहिए जिससे उनके शरीर में पानी की कमी ना हो और उन्हें चक्कर न आये। अगर कोई परेशानी लगती है तो तुरंत उन्हें भ्रमण को छोड़कर चिकित्सक के पास पहुंचें जिससे उनका उपचार हो सके, नहीं तो जान पर भी बन सकती है।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें