भाजपा के लिए आगरा कितना महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आगरा में चुनाव प्रचार की शुरुआत अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी, वहीं अब पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ले ली है। बुधवार को आगरा आ रहे सीएम योगी जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदाताओं की नब्ज़ टटोलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Apr 03, 2024 00:02
https://uttarpradeshtimes.com/agra/cm-yogi-adityanath-will-address-a-public-meeting-in-agra-and-a-public-meeting-in-fatehpur-sikri-lok-sabha-on-wednesday-12351.html
Agra News : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुड़ गए हैं। भाजपा भी अपने मिशन 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 80 की 80 सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए अभी से जुटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आगरा की दोनों सीटें आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदाताओं को साधने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार यानि 3 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के पहले चरण से लेकर तीसरे चरण तक में जिन जनपदों में चुनाव होना है, वहां पर रणनीति बनाकर चुनावी प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी अगुवाई कर रहे हैं और जनसभाओं के साथ -साथ प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। आगरा में तीसरे चरण यानी 7 मई को चुनाव होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ 3 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां से 11 बजकर 35 मिनट पर वह शमसाबाद स्थित एपी कॉलेज में फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे सूरसदन पहुंचेंगे। यहां वह करीब एक घंटे तक प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे वो आगरा से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर सीएम योगी के आगमन को लेकर आगरा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूर की गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता और प्रत्याशियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह बना हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी दिनभर जुटे रहे।