Agra News : मोहब्बत की नगरी में प्यार के रंग देखकर काउंसलर और पुलिस कर्मी हैरान...

मोहब्बत की नगरी में प्यार के रंग देखकर काउंसलर और पुलिस कर्मी हैरान...
UPT | मोहब्बत की नगरी में प्यार के रंग।

Jul 01, 2024 09:40

मोहब्बत की नगरी आगरा में प्यार के तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं। मोहब्बत के इन रंगों को देखकर पुलिसकर्मी और परिवार परामर्श कल्याण केंद्र के काउंसलर भी हैरान हैं। रविवार को परिवार कल्याण परामर्श...

Jul 01, 2024 09:40

Agra News : मोहब्बत की नगरी आगरा में प्यार के तमाम रंग देखने को मिल रहे हैं। मोहब्बत के इन रंगों को देखकर पुलिसकर्मी और परिवार परामर्श कल्याण केंद्र के काउंसलर भी हैरान हैं। रविवार को परिवार कल्याण परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में एक महिला की बात सुनकर काउंसलर भी हैरान और दंग रह गए। महिला ने काउंसलर के सामने शर्त रखी। कहा कि पति, मेरा और बच्चों का सारा खर्च दे। लेकिन, मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी। प्रेमी से उसका दिल लग गया है। पति ने कहा कि जब तक पत्नी साथ नहीं रहती, वह खर्चा नहीं दे सकता है।

अकेलापन दूर करने को प्रेमी बना लिया 
काउंसलर डॉ. अमित ने बताया कि दोनों की शादी के 10 साल हो चुके हैं। महिला हाथरस की रहने वाली है और लड़का आगरा का। बच्चों के रूप में दो लड़कियां भी हैं। पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता है और पत्नी को समय नहीं दे पाता था। पत्नी का कहना है कि इसलिए उसने अकेलेपन को दूर करने के लिए प्रेमी बना लिया है। 

प्रेमी पहले से शादीशुदा है
काउंसलिंग के दौरान महिला ने कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ दोनों लड़कियों को लेकर रह रही है। बच्चे उसके पति के हैं तो खर्चा भी वही दे। प्रेमी पहले से शादीशुदा है और उसको भी अपनी पत्नी, बच्चों का खर्चा उठाना है। उस पर पहले से ही जिम्मेदारी है। काउंसलर ने कोई समझौता न होने पर दोनों को अगली तारीख दे दी।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें