Agra News :  पुराने विवाद को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

पुराने विवाद को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
UPT | अस्पताल में घायल युवक 

May 16, 2024 23:03

पुराने विवाद को लेकर पिता-पुत्रों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया...

May 16, 2024 23:03

Agra News  (Pradeep Kumar Rawat) : पुराने विवाद को लेकर पिता-पुत्रों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ अवस्था में युवक आगरा के जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर उसका मेडिकल किया गया। यह मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा से जुड़ा हुआ है। युवक ने बताया कि वह रात को घर जा रहा था तभी रास्ते में महावीर और उसके लड़कों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। विरोध किया तो सर पर ईट और लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई है। 

एक माह पहले भी की थी मारपीट
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले लोग क्षेत्र के दबंग हैं। एक माह पहले भी इनसे विवाद हुआ था। आरोप है कि इन्होंने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की थी, जब बहन ने छेड़खानी के बारे में बताया तो इन लोगों से कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। 

पुलिस में कराई रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों को क्षेत्र के एक पार्षद का संरक्षण है। आते जाते समय यह दबंग पुरानी घटना को लेकर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। बीती रात जब मंदिर से घर लौट रहा था तो आरोपियों ने सिर पर थप्पड़ मार दिया। इसका विरोध किया गया तो सभी लोग एकत्रित हो गए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल उसे बचाया। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में भी थाना ताजगंज में शिकायत दर्ज कराई है। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें