Agra News : शिवरात्रि पर हिंदूवादियों ने किया ताजमहल का जलाभिषेक, साधु के वेश में तांडव... 

शिवरात्रि पर हिंदूवादियों ने किया ताजमहल का जलाभिषेक, साधु के वेश में तांडव... 
UPT | ताजमहल के सामने तांडव करते हिंदूवादी नेता।

Mar 08, 2024 17:58

आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि का महापर्व है, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हिंदूवादियों द्वारा ASI और जिला एवं सत्र न्यायालय में मांग की गई थी कि वह ताजमहल में जलाभिषेक करना चाहते हैं, क्योंकि वह "ताजमहल" को "तेजो महल" मानते हैं यानी कि इस महादेव का मंदिर मानते हैं। हिंदू वीडियो का कहना है कि जब ताजमहल सभी का है और मुस्लिमों को ताजमहल में चादरपोशी की इजाजत उर्स के रूप में हजारों लोगों को दी जा सकती है तो हिंदू तेजो महल में जलाभिषेक क्यों नहीं कर सकते... ताजमहल में तो अनुमति मिली नहीं लेकिन हिंदू वादियों ने मेहताब बाग से सुरक्षा को धता बताते हुए विधिवत पूजा अर्चना की...

Mar 08, 2024 17:58

Agra News : आगरा में शिवरात्रि पर हिंदूवादियों ने ताजमहल की आरती उतारी और गंगाजल से जलाभिषेक किया। शिव चालीसा का पाठ कर संगठन के मंडल उपाध्यक्ष पंकज बाबा ने डमरू बजाकर ताजमहल के पार्श्व में तांडव मुद्राएं भी दिखाईं। इस मामले को लेकर एएसआई जांच की बात कर रही है। 

हिंदूवादियों ने की ताजमहल की आरती
आगरा में शुक्रवार को शिवरात्रि के त्योहार पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंडल उपाध्यक्ष ने मेहताब बाग से ताजमहल का जलाभिषेक कर आरती उतारी। संगठन के साथियों के साथ शिव चालीसा का पाठ किया और डमरू बजाकर ताजमहल के सामने तांडव मुद्राएं कीं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि जिसे लोग ताजमहल कहते हैं कि वह हमारा तेजोमहालय मंदिर हैं। इसमें हमारे आराध्य शिव विराजमान हैं। हमारे संगठन के वृंदावन निवासी मंडल उपाध्यक्ष पंकज बाबा को स्वप्न आया था कि तेजोमहालय में विराजमान शिव भगवान का जलाभिषेक करना है। उसके बाद पंकज बाबा वृंदावन से आगरा आए। उन्होंने स्वप्न के बारे में बताया। पंकज बाबा ने मेहताब से तेजोमहालय की आरती उतारकर शिव चालीस का पाठ किया। गंगाजल से तेजोमहालय का जलाभिषेक कर उसका शुद्धिकरण किया गया। लेकिन, मेहताब बाग पर लगे सुरक्षाकर्मी जब तक हिंदूवादियों को रोकने के लिए पहुंचे, तब तक हिंदूवादी ताजमहल की आरती और शिव चालीसा का पाठ कर चुके थे। 

ताजमहल के उर्स पर जताई थी आपत्ति
ताजमहल में हर साल शहंशाह शाहजहां का उर्स मनाया जाता है, जिस पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर आगरा न्यायालय में एक परिवाद भी दर्ज कराया गया था, जो लंबित है। अखिल भारत हिन्दू महासभा समय-समय पर ताजमहल को लेकर मुद्दे उठाता रहा है। अब शिवरात्रि के दिन ताजमहल की आरती कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। एएसआई अधीक्षक राजकुमार पटेल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें