अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री- ध्यान से शरीर स्वस्थ और मन को मिलती है शांति 

आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री- ध्यान से शरीर स्वस्थ और मन को मिलती है शांति 
UPT | योगाभ्यास करते केंद्रीय और यूपी सरकार के मंत्री।

Jun 21, 2024 20:56

दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'योग स्वयं एवं समाज के लिए' थीम पर आधारित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बतौर मुख्य...

Jun 21, 2024 20:56

Short Highlights
  • 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास हुआ
  • सभी ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक, एतिहासिक स्थल व पार्कों में भी योगाभ्यास
  • योग हमारी सांसों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है
Agra News : दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'योग स्वयं एवं समाज के लिए' थीम पर आधारित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उनके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। इसमें 5000 से अधिक लोगों ने योग किया। इसके अलावा समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला, ऐतिहासिक स्थल व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

भारत ने योग को दुनिया में पहचान दिलाई
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा तथा भारत की प्राचीन विधा योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी। यह वर्तमान में विश्व के सभी देशों में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने योग की विशेषताओं तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवृति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।   

सांसों और विचारों को संतुलित करता है योग
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश ही नहीं, पूरे विश्व में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून 2015 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मों की कुशलता ही योग है अथवा इस तरह भी कहा जा सकता है कि योग हमारे कर्मों में कुशलता लाता है, जो कि हमें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होता है। हमारा अत्मसम्मान बढाता है। हमें सनातन संस्कृति से जोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन तक योग के लाभों को पहुचाना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है और वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति को पहुंचाना है। योग का अर्थ जोड़ना है जो कि हमारे शरीर को मन व आत्मा से जोड़ता है। यह जीवन जीने का तरीका है, जो हमें शारीरिक व मानसिक, दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह शरीर की कुछ मुद्राओं व आसन का स्वरूप नहीं है, बल्कि यह हमें स्वस्थ व संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमारी सांसों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में आगरा छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेंश, यूपी महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, नवीन गौतम, दिगम्बर सिंह धाकरे, पार्षद गौरव शर्मा सहित योग प्रशिक्षक व प्रतिभागीगण आदि उपस्थित रहे। 

Also Read

कार्यक्रम के 22 आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

2 Jul 2024 11:55 PM

मैनपुरी साकार विश्व हरि उर्फ भोलेबाबा मैनपुरी पहुंचे : कार्यक्रम के 22 आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

हादसा उस समय हुआ, जब भोलेबाबा सत्संग से निकल रहे थे। इसके बाद बाब निकलकर कहां गए। किसी को पता नहीं था। देर शाम पता चला कि बाबा विछवां स्थित आश्रम में हैं। यहां पर सैकड़ों अनुयायी भी मौजूद हैं। और पढ़ें