हाथरस कांड के बाद अलर्ट मोड में रेलवे : मुंडिया मेले के लिए गोवर्धन और मथुरा रेलवे स्टेशन में खास इंतजाम होंगे

मुंडिया मेले के लिए  गोवर्धन और मथुरा रेलवे स्टेशन में खास इंतजाम होंगे
UPT | मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल और अन्य अधिकारी

Jul 15, 2024 16:23

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने आगामी मुंडिया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर गोवर्धन और मथुरा जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा से 'विंडो ट्रेलिंग' के माध्यम से अपना निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने रेल पथ, सिग्नल, ओएचई और प्लेटफॉर्म की सफाई का जायजा लिया।

Jul 15, 2024 16:23

Agra News : उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद अब रेलवे प्रशासन चौकन्ना एवं सक्रिय हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने आगामी मुंडिया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर गोवर्धन और मथुरा जंक्शन स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा से 'विंडो ट्रेलिंग' के माध्यम से अपना निरीक्षण शुरू किया, जिसमें उन्होंने रेल पथ, सिग्नल, ओएचई और प्लेटफॉर्म की सफाई का जायजा लिया।

टिकट काउंटर बढ़ाने की तैयारी
गोवर्धन स्टेशन पर, अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अतिरिक्त ट्रेनों और टिकट काउंटरों की व्यवस्था की योजना बनाई। 16 से 23 जुलाई तक होने वाले इस मेले के लिए यात्रियों की सुरक्षा और नियंत्रित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

सहायता बूथ स्थापित होंगे
गोवर्धन स्टेशन पर खोया-पाया और प्राथमिक सहायता बूथ स्थापित किए जाएंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया और नए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर भी मेले को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई।

ये अधिकारी शामिल रहे
मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ सीपीएम गति शक्ति एमपी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनन्द, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सुबोध राजपूत , वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी. सामान्य रघुनाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम नितिन गर्ग , मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, मथुरा स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Also Read

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित, युवाओं में दिखाई दे रहा जोश

20 Jul 2024 07:47 PM

आगरा Agra News : एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित, युवाओं में दिखाई दे रहा जोश

शनिवार 20 जुलाई को (सातवे दिन) सेना भर्ती कार्यालय ने एटा और मथुरा जिले( छाता और गोवर्धन तहसील ) के अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए आयोजित भर्ती रैली में लगभग 1400 अभ्यर्थियों में से 1200... और पढ़ें