UP News : पौधरोपण में सोनभद्र ने मारी बाजी, ग्राम्य विकास विभाग रहा शीर्ष पर

पौधरोपण में सोनभद्र ने मारी बाजी, ग्राम्य विकास विभाग रहा शीर्ष पर
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jul 20, 2024 22:19

ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक योगदान दिया, जिसने 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाए। सोनभद्र जनपद ने इस अभियान में 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया।

Jul 20, 2024 22:19

Short Highlights
  • सोनभद्र में 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगाए 
  • कृषि विभाग ने 2.89 करोड़ पौधे लगाकर तीसरे स्थान पर
Lucknow News : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस प्रयास में ग्राम्य विकास विभाग ने सबसे अधिक योगदान दिया, जिसने 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाए। सोनभद्र जनपद ने इस अभियान में 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। राज्य भर में शीशम के पौधे सबसे अधिक लगाए गए, जिनकी संख्या 4 करोड़ 33 लाख 38 हजार से अधिक रही।

सबसे अधिक शीशम के पौधे लगाए  
कुल 36.51 करोड़ पौधों में से शीशम के 4 करोड़ 33 लाख 38 हजार 723 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, सागौन के 4 करोड़ 33 लाख 7 हजार 858, जामुन के 2 करोड़ 19 लाख 10 हजार 650, अर्जुन के 1 करोड़ 67 लाख 73 हजार 913 और आंवला के 95 लाख 32 हजार 275 पौधे भी लगाए गए।

सोनभद्र में सबसे अधिक पौधरोपण 
इस अभियान में सोनभद्र जनपद ने 1 करोड़ 53 लाख पौधे लगाकर बाजी मारी। अन्य जनपदों में झांसी में 97 लाख, लखीमपुर खीरी में 95 लाख, जालौन में 94 लाख और मीरजापुर में 93 लाख पौधे एक ही दिन में लगाए गए।

ग्राम्य विकास विभाग रहा अव्वल 
विभिन्न विभागों को मिले लक्ष्य के अनुसार, ग्राम्य विकास विभाग ने 13 करोड़ 54 लाख पौधे लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वन और वन्यजीव विभाग ने 12.64 करोड़ पौधे लगाकर उत्तर प्रदेश की हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि विभाग ने 2.89 करोड़ पौधे लगाकर तीसरे स्थान पर स्थान हासिल किया। उद्यान विभाग ने 1 करोड़ 61 लाख और पंचायती राज विभाग ने 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए।

Also Read

महाकुंभ-2025 में 7000 रोडवेज बसों के साथ 550 सिटी बसें भी संचालित करेगी योगी सरकार

6 Sep 2024 12:56 AM

लखनऊ Lucknow News : महाकुंभ-2025 में 7000 रोडवेज बसों के साथ 550 सिटी बसें भी संचालित करेगी योगी सरकार

परिवहन निगम मुख्यालय में गुरुवार को आगामी महाकुंभ मेले से संबंधित संचालन व्यवस्था के संबंध में सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ अपर प्रबंध निदेशक द्वारा समीक्षा बैठक की गई। और पढ़ें