Agra News : ताजमहल सहित शहर की मस्जिदों में हुई ईद की नमाज़, हर ओर था संगीनों का साया... 

ताजमहल सहित शहर की मस्जिदों में हुई ईद की नमाज़, हर ओर था संगीनों का साया... 
UPT | शाही जामा मस्जिद और ताजमहल में नमाज़ अदा करते नमाजी।

Apr 11, 2024 17:33

आगरा सहित पूरे देश में नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, आगरा में गुरुवार को ईद उल फितर पर शाही जामा मस्जिद और ताजमहल में नमाज अदा की गई। इस दौरान हजारों लोग...

Apr 11, 2024 17:33

Agra News : आगरा सहित पूरे देश में नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, आगरा में गुरुवार को ईद उल फितर पर शाही जामा मस्जिद और ताजमहल में नमाज अदा की गई। इस दौरान हजारों लोग ईदगाह, शाही जामा मस्जिद और ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज़ अदा करने पहुंचे। सभी नमाजियों ने देश में अमन और चैन के लिए दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। गौरतलब है कि ईद के अवसर पर पुरातत्व विभाग ने ताजमहल में सुबह 7 से 9 बजे तक एंट्री फ्री रखी थी। मगर मुख्य मकबरे तक जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति नहीं थी। इस दौरान ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शहर से लेकर देहात तक ईद उल फ़ितर की नमाज़ अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद रखी थी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ईद उल फ़ितर जैसे पवित्र पर्व को हर्षोल्लास एवं प्रेम मोहब्बत के साथ मनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोकसभा चुनाव और ईद उल फ़ितर को लेकर शहर से लेकर देहात तक पुलिस सड़कों पर पैदल मार्च कर रही है। जिससे लोग भयमुक्त रहें। शहर में भी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। जिससे बदमाशों एवं अपराधियों में पुलिस का खौफ़ रहे और आमजन भयमुक्त रहें। 

मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगीं
नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। आगरा में शाही ईदगाह, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद, ताज महल, पंचकुइयां कब्रिस्तान, अकबरी मस्जिद, मरकज टाल हबीबुल्लाह, मस्जिद मोतमद खां, शाही मस्जिद साबुन कटरा, शाही मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद नूरानी, मस्जिद जाल फुलट्टी मस्जिद, दरगाह सैयादान अबुल उला, मस्जिद रफी उल जमा, मस्जिद शमशी कॉलोनी, मस्जिद अबू बक्र, मस्जिद इब्राहिमी, मस्जिद सैफी नगर, शिया ईदगाह मस्जिद, जामा मस्जिद मीर नियाज अली, मस्जिद मीर अकबर अली और मस्जिद आगा साहिब में नमाज को अदा किया गया। 

पुलिस ने भी दी मुबारकबाद
गौरतलब है कि सभी मस्जिद परिसरों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने आगरा पुलिस की तरफ से सभी को ईद की बधाई दी। डीसीपी सिटी ने यह भी कहा कि विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा हुई है। सभी नमाजी नमाज अदा करके वापस अपने अपने घर जा रहे हैं। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है।

Also Read

9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची

3 Jul 2024 01:39 PM

मथुरा हाथरस हादसे में मथुरा की 11 महिलाओं की गई जान : 9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची

हाथरस जनपद में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई।जिसमें मथुरा की 11 महिलाएं भी शामिल हैं।जिनमें महिलाओं के शव मथुरा पहुँच गये। और पढ़ें